लाइव न्यूज़ :

मजीठिया से माफी मामलाः AAP में मचा घमासान, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से भगवंत मान ने दिया इस्तीफा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 16, 2018 11:26 IST

सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर रार छिड़ गई। इस बीच पंजाब से आप पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 16 मार्च: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के दौरान अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स तस्करी के लगाए गए आरोपों के मामले में माफी मांग ली, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) में आपसी कलह शुरू हो गई। पार्टी के भीतर छिड़ी लड़ाई के बीच पंजाब से आप पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया है। 

उन्होंने इस इस्तीफे की जानकारी ट्वीटर के जरिए दी। भगवंत ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं पंजाब के आप के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन पंजाब में मेरी लड़ाई ड्रग माफियाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी की तौर पर जारी रहेगी।'

आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खुद एक खत को सभी के सामने दिखाया था, जिसमें केजरीवाल ने माफी मांगी। अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों, मजीठिया और उनके परिवार पर लगाए गए ड्रग्स तस्करी के तमाम आरोप लगाए थे जिस पर माफी मांगी।

इस पर कुमार विश्वास ने बिना केजरीवाल के नाम लिए ट्वीट करके उनको थूक कर चाटने वाला करार दिया। केजरीवाल के माफीनामे के बाद विश्वास ने ट्वीट करके कहा 'एकता बाँटने में माहिर है, खुद की जड़ काटने में माहिर है, हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद, थूक कर चाटने में माहिर है'।

जानें क्या है मामलापंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने नशे का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए बिक्रम मजीठिया को जिम्मेदारी ठहराया था और कहा था कि अगर उनकी सरकार राज्य में बनेगी तो वह जेल में होंगे। इस पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर जिला अदालत में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर मानहानि का केस कर दिया था। इस मानहानि केस के बाद अब अचानक से इस मामले में माफी मांगी है, जबकि कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये माफी इसलिए मांगी है क्योकि उनको लग रहा है कि कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील