लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में प्रेमी संग मिल पति को गला दबा मार डाला, शक ना हो, अपनाया यह तरकीब, गमछा का फंदा बनाकर लटकाया, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2020 18:34 IST

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड के झंडापुर पूर्वी पंचायत के अरसंडी गांव में रिश्ते का खून हो गया. पत्नी ने पति को मार डाला. दो बच्चों की मां किसी और से प्यार करती थी.

Open in App
ठळक मुद्देआठ वर्षीय बोडिल ने पुलिस के समक्ष बताया कि रात में दो लोग आए थे, उसी ने मेरे पापा को मारा है.मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड के झंडापुर पूर्वी पंचायत के अरसंडी गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए गमछा का फंदा बनाकर लटका दिया.

इस घटना की जानकारी मृतक की पत्नी मोनी देवी द्वारा सुबह रोने व चिल्लाने की अवाज पर पड़ोसियों व पूरे ग्रामीणों को हुई. लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं उसका प्रेमी फरार हो गया है. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के रोहियार निवासी चंदेश्वरी यादव के पुत्र सतीश यादव के रूप में हुई. इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सतीश का अरसंडी गांव में ननिहाल है.

सतीश की शादी मामी मोनी से समाज के सहमति से हुई थी

करीब 12 वर्ष पूर्व इकलौते मामा दीपक उर्फ ढोरो यादव के निधन होने पर सतीश की शादी मामी मोनी से समाज के सहमति से हुई थी. सतीश के दो पुत्र है. जबकि मामा से भी एक पुत्र है, जो ननिहाल में ही रहता था. मोनी देवी का मायका खरीक के लोकमानपुर बहियार में है.

शादी सतीश शादी के कुछ दिन बाद ही मजदूरी करने के लिए पंजाब चला गया. चार दिन पहले ही सतीश अपने घर आया था. रात में सभी मछली और रोटी खाकर घर में सोये थे. मृतक के दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे. सुबह में बच्चों ने पड़ोसियों को बताया कि उसके पापा कमरे में फंदे से लटके हुए हैं. जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कि सतीश का शव फंदे से लटका हुआ है.  

प्रेमी से मिलकर सतीश की हत्या की घटना को अंजाम दिया

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के भाई बलराम यादव, गौरव यादव और मां बिजली देवी ने बताया कि खगड़िया जिले के पसराहा क्षेत्र के बंदेहरा निवासी सुबोध का आना-जाना लगा रहता था. यह बात भी कही जा रही है कि सतीश की पत्नी मोनी का पसराहा थानाक्षेत्र के बंदेराह रहने वाले सुबोध नाम के युवक से अवैध संबंध है.

सतीश की अनुपस्थिति में वह अक्सर यहां आता था. मोनी देवी ने अपने प्रेमी से मिलकर सतीश की हत्या की घटना को अंजाम दिया है. मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि पत्नी मोनी और सुबोध ने मिलकर मेरे बेटे को मार दिया है और बचने के लिए गमछा का फंदा बनाकर लटका दिया. वहीं, इस मामले में पत्नी और बच्चों के बयान अलग अलग हैं.

सतीश यादव कच्चे के घर के ऊपर बांस में फांसी लगने की हालत में टंगा था

पत्नी का कहना है कि बच्चे बाहर व पति के साथ वह कमरे सोई थी. रात में बच्चे बाहर से अवाज देने लगे तो बाहर आई. फिर वह बकरी के मेमने को दूध पिलाने लगी. करीब आधे घंटे बाद कमरे में आई तो सतीश यादव कच्चे के घर के ऊपर बांस में फांसी लगने की हालत में टंगा था.

उसने बदहवासी में फांसी लगे कपडे़ को काटकर शव को नीचे लाया और बच्चों के सहयोग से बिस्तर पर रखा. वहीं मौके पर मौजूद मृतक के दोनों बच्चे करीब 10 वर्षीय बोगो व आठ वर्षीय बोडिल ने बताया कि रात में दो लोग यहां आए थे. उसी ने मेरे पापा को मारा है. वहीं चर्चा है कि घर में ओखली वाले समाठ से पहले सतीश यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई.

फिर इसे हड़बड़ी में आत्महत्या दिखाने के लिए षडयंत्र किया गया है. इधर, पुलिस ने मोनी को अपने कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेज दिया. उधर, इस घटना को लेकर मृतक के भाई बलराम यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें मृतक की पत्नी मोनी देवी व पसराहा के बंदेराह निवासी सुबोध यादव को नामजद किया गया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?