भाभी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 28, 2020 10:18 PM2020-11-28T22:18:10+5:302020-11-28T22:18:10+5:30

Bhabi accused of rape | भाभी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भाभी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर, 28 नवंबर बुलंदशहर में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर अपनी तलाकशुदा भाभी से दो लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इसरार के सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था। उसे शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस थाने के अधिकारियों की एक टीम ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास एक अवैध पिस्तौल भी जब्त किया गया। इसरार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पिछले साल 18 जून का है। उसके भाई सलमान ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था।

सलमान के तलाक देने के बाद उसके भाइयों इसरार, गफ्फार और अबरार ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसके बाद मायके छोड़ आये। महिला ने गुलौठी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद गफ्फार और अबरार को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन इसरार फरार चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhabi accused of rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे