लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: सर्दियों में स्वर्ग की तरह दिखा सोनमर्ग, घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 14:24 IST

Best Places to visit in Sonamarg:  सोनमर्ग का सबसे बड़ा आकर्षण, जहाँ आप ट्रेकिंग, स्नो स्कूटर और हॉर्स राइडिंग कर सकते हैं. यह गर्मियों में भी बर्फ से ढका रहता है और यहाँ से शानदार नज़ारे दिखते हैं.

Open in App

Best Places to visit in Sonamarg: इस समय कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है और अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित पर्यटन स्थल सोनमर्ग मंगलवार रात को जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ऐसे में जिन पर्यटकों को बर्फ देखने का शौक है उनके लिए सोनमर्ग इस समय सबसे बेस्ट प्लेस है। 

सोनमर्ग में घूमने के लिए फेमस जगह

सोनमर्ग में घूमने के लिए थजीवास ग्लेशियर, जोजिला पास, बालटाल घाटी, सिंध नदी और नीलाग्राद नदी प्रमुख हैं, जहाँ आप खूबसूरत नज़ारे, ट्रेकिंग, हॉर्स राइडिंग और बर्फ की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं, साथ ही गंगाबल, विशनसर और कृष्णासर जैसी झीलों की सुंदरता भी देख सकते हैं।

कश्मीर में मौसम कैसा है?

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग के रात के तापमान में एक डिग्री का सुधार दर्ज किया गया है, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि सोमवार रात के दर्ज तापमान (शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे)से अधिक है। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में यह 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा कोकेरनाग और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 2.3 डिग्री और शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। फिलहाल कश्मीर घाटी में ‘चिल्लईं कलां’ का दौर जारी है। यह 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि होती है और इस दौरान रात का तापमान अक्सर जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है। इसी के साथ इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है।

हालांकि, इस मौसम में अब तक घाटी के मैदानी इलाकों में कोई बर्फबारी नहीं हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 20 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है साथ ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 

टॅग्स :ट्रेवलKashmir Tourism Development Corporationपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?