लाइव न्यूज़ :

Bengaluru cafe blast news: "एक बार फिर से आपका स्वागत है..", विस्फोट के बाद कैफे के को-फाउंडर ने ग्राहकों से की अपील

By आकाश चौरसिया | Updated: March 3, 2024 11:02 IST

1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए थे। इस बड़े धमाके से देश भर में सनसनी फैला दी थी और इसकी जांच को कर्नाटक सरकार भी एक्शन मोड में नजर आई और अभी पुलिस की जांच जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देरामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक राघवेंद्र राव ने शहर के लोगों से की अपीलइसके साथ उन्होंने घायलों के प्रति जताई संवेदना अभी धमाके को लेकर पुलिस की जांच जारी है

Bengaluru cafe blast news: धमाके के बाद पहली बार सामने आए रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक राघवेंद्र राव ने शनिवार को कहा कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड क्षेत्र वो आगामी शुक्रवार को फिर से उद्घाटन करेंगे। कैफे में 1 मार्च को बम विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए थे। इस बड़े धमाके ने देश भर में सनसनी फैला दी थी और इसकी जांच को कर्नाटक सरकार भी एक्शन मोड में नजर आई और अभी पुलिस की जांच जारी है। 

दूसरी ओर कैफे के सह-संस्थापक राव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने प्रदेश सरकार और सीएम से कहा कि कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटना राज्य में कहीं न घटे। 

इस हादसे में घायल हुए लोगों के लिए राव ने कहा कि वो उनको हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्हें चोट पहुंची है। मैं कहना चाहता हूं कि हम उनके, उनके परिवार के साथ हैं। एक महिला ने अपनी आंखें खो दीं और हम उसके साथ हैं। हम अपने स्टाफ के साथ हैं और साथ ही यह भी बताया कि चार या पांच लोग, जिन्हें बहुत चोट लगी है"।

उन्होंने दोबारा से ग्राहकों और अधिकारियों को आमंत्रित करते हुए कहा, ''युवाओं की ताकत क्या है यह दिखाने के लिए और यह कहने के लिए कि हम भारतीय हैं और हम किसी से कम नहीं हैं, हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है। हम शुक्रवार को नए तरीके से फिर एक बार कैफे लॉन्च करने जा रहे हैं।' और हमें आप सभी के समर्थन की आवश्यकता है।"

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने धमाके को लेकर क्या कहा..कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और पीड़ितों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके चिकित्सा खर्च को वहन करेगी। उन्होंने खुलासा किया कि संदिग्ध, एक नकाबपोश व्यक्ति, सुरक्षा कैमरों में टाइमर सेट करते और कैफे से बाहर निकलते हुए पकड़ा गया था।

उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इस्तेमाल की गई सामग्री के आधार पर इस विस्फोट और 2022 में मंगलुरु में कुकर विस्फोट के बीच एक संबंध का सुझाव दिया। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज से कुछ जानकारी इकट्ठा की है और कई टीमें घटना की जांच कर रही हैं।

टॅग्स :बिजनेसबेंगलुरुसिद्धारमैयाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष