Bengaluru Blast Breaking: ब्रुकफील्ड के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट, 5 लोग घायल, कैफे में अफरा-तफरी, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 1, 2024 02:33 PM2024-03-01T14:33:47+5:302024-03-01T15:21:16+5:30
Bengaluru Blast Breaking Video: एचएएल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंडलहल्ली में रामेश्वरम कैफे में अचानक विस्फोट होने से कैफे में अफरा-तफरी मच गई।
Bengaluru Blast Breaking Video: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के मशहूर द रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर विस्फोट हुआ। रहस्यमय विस्फोट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एचएएल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंडलहल्ली में रामेश्वरम कैफे में अचानक विस्फोट होने से कैफे में अफरा-तफरी मच गई और लोग और ग्राहक अपनी जान बचाने के लिए यहां से वहां भागने लगे। चारों और सन्नाटा फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। अधिकारी ने कहा कि लोकप्रिय ढाबा रामेश्वरम कैफे में आग लगी है, सिलेंडर में विस्फोट होने का संदेह है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
ಕುಂದನಹಳ್ಲಿ / ಇಂದಿರಾನಗರ ರಾಮೇಶ್ವರಂ ಕೆಫೆಯಲ್ಲಿ ಸ್ಫೊಟ!
— #prakash (@bellhampi) March 1, 2024
ಗ್ರಾಹಕನೊಬ್ಬನ ಬ್ಯಾಗಿಂದ ಸ್ಫೊಟ!
ಯಾರು ಹೊಣೆ ಇದಕ್ಕೆ? ಸರ್ಕಾರ, Intelligence , ಗೃಹ ಇಲಾಖೆ ಏನು ಮಾಡ್ತಿದೆ! pic.twitter.com/ZH0NfkL2VA
पुलिस ने कहा कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं।
#WATCH | Karnataka | An explosion occurred at The Rameshwaram Cafe in Whitefield, Bengaluru. Injuries reported. Details awaited.
— ANI (@ANI) March 1, 2024
Whitefield Fire Station says, "We received a call that a cylinder blast occurred in the Rameshawaram cafe. We reached the spot and we are analysing… pic.twitter.com/uMLnMFoHIm
VIDEO | Explosion reported at Rameshwaram Cafe in Bengaluru, several feared injured. More details awaited. pic.twitter.com/0GlTmNjSUD
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2024
इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट किस कारण हुआ यह एक रहस्य है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं।
An explosion occurred at The Rameshwaram Cafe in Whitefield, Bengaluru. Injuries reported. Details awaited. #Karnatakapic.twitter.com/7PXndEx2FC
— ANI (@ANI) March 1, 2024