लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु की 204 में से केवल 20 झीलें अतिक्रमण मुक्त, 28 झीलों पर सरकारी संरचनाओं का अतिक्रमण

By विशाल कुमार | Updated: December 4, 2021 14:32 IST

ये झीलें 6,426.47 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई हैं। इसमें से कुल 941.67 एकड़ झीलों पर कब्जा कर लिया गया है और बीबीएमपी अब तक केवल 38.30 एकड़ से अतिक्रमण हटाने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देबृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के तहत 204 झीलें आती हैं।केवल 20 झीलें अतिक्रमण मुक्त हैं।28 झीलों के आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण केवल सरकारी संरचनाओं का है।

बेंगलुरु: बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के तहत 204 झीलें आती हैं लेकिन उसमें से केवल 20 झीलें अतिक्रमण मुक्त हैं। नगर निकाय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह पता चला है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ये झीलें 6,426.47 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई हैं। इसमें से कुल 941.67 एकड़ झीलों पर कब्जा कर लिया गया है और बीबीएमपी अब तक केवल 38.30 एकड़ से अतिक्रमण हटाने में सक्षम है।

28 झीलों के आसपास के क्षेत्र में 764.32 एकड़ का अतिक्रमण केवल सरकारी संरचनाओं जैसे रेलवे लाइनों, राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों द्वारा किया गया है।

अन्य 131 झीलों पर निजी और सरकारी दोनों संपत्तियों का अतिक्रमण किया गया है। इन 131 झीलों में से 324.827 एकड़ पर सरकारी एजेंसियों ने कब्जा कर लिया है, जबकि 248.98 एकड़ निजी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है।

उन्नीस झीलों को बीबीएमपी द्वारा अनुपयोगी के रूप में भी वर्गीकृत किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अनुपयोगी झीलें सूखी या बंजर भूमि हैं और ये अतिक्रमण की चपेट में हैं। अनुपयोगी झीलें 251.37 एकड़ में फैली हुई हैं, जिनमें से 230.62 एकड़ पर पहले ही कब्जा कर लिया गया है।

बीबीएमपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम झीलों से अतिक्रमण हटाने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि, सरकारी संपत्तियों को हटाना बहुत मुश्किल है। यह ज्यादातर देखा गया है कि अन्य के साथ बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने निर्माण किया है।

बीडीए शहर में पांच झीलों का प्रभारी है और एक झील की देखभाल कर्नाटक वन विभाग द्वारा की जाती है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे