लाइव न्यूज़ :

बंगाल के ‘एक रुपये वाले डॉक्टर' सुशोभन बंदोपाध्याय नहीं रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 20:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। लगभग 60 वर्ष तक एक रुपये में रोगियों का इलाज किया।

Open in App
ठळक मुद्दे प्यार से 'एक रुपये वाला डॉक्टर' कहा जाता था।बोलपुर से पूर्व विधायक थे।1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

सूरीः बंगाल के 'एक रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर' के नाम से मशहूर सुशोभन बंदोपाध्याय का मंगलवार को कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। बंदोपाध्याय दो वर्ष से गुर्दा संबंधी रोगों से जूझ रहे थे।

पेश से चिकित्सक व राजनेता बंदोपाध्याय ने लगभग 60 वर्ष तक एक रुपये में रोगियों का इलाज किया और उन्हें प्यार से 'एक रुपये वाला डॉक्टर' कहा जाता था। वह बोलपुर से पूर्व विधायक थे और उन्होंने 1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह पहले तृणमूल कांग्रेस के सदस्य व पार्टी से जिला अध्यक्ष थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

वर्ष 2020 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सबसे अधिक रोगियों का इलाज करने के लिए इसी साल उनका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया था। बंदोपाध्याय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है।

मोदी ने ट्वीट किया, "डॉ. सुशोभन बंदोपाध्याय मानवीय भावना के सर्वश्रेष्ठ प्रतीक हैं। उन्हें एक दयालु और बड़े दिल वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अनेक लोगों का इलाज किया।'' मोदी ने लिखा, "मुझे पद्म पुरस्कार समारोह में उनसे हुई बातचीत याद है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!"

बनर्जी ने ट्वीट किया, "परोपकारी डॉक्टर सुशोभन बंदोपाध्याय के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।'' उन्होंने लिखा, "बीरभूम के प्रसिद्ध एक रुपये वाले डॉक्टर अपने परोपकार के लिए जाने जाते थे, और मैं अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'' 

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब