लाइव न्यूज़ :

बैंकों के ऋण नियमों को कड़ा बनाने से कोष की कमी से जूझ रहा बंगाल का जूट उद्योग

By भाषा | Updated: February 24, 2020 06:11 IST

जूट उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के धोखाधड़ी कांड के सामने आने के बाद से बैंक अतिरिक्त तौर पर सावधानी अपना रहे हैं। वह ऋण देने के लिए गैर-बंधक भू-दस्तावेज मांग रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल का जूट उद्योग इन दिनों कार्यशील पूंजी की कमी से जूझ रहा है।इसकी वजह बैंकों का ऋण नियमों को कथित तौर पर कड़ा बना देना है।

पश्चिम बंगाल का जूट उद्योग इन दिनों कार्यशील पूंजी की कमी से जूझ रहा है। इसकी वजह बैंकों का ऋण नियमों को कथित तौर पर कड़ा बना देना है। अधिकारियों ने बताया कि जूट मिल मालिकों को ऋण सुविधा देने से पहले बैंक ऐसे भूमि दस्तावेजों की मांग कर रहे हैं जो बंधन मुक्त हो।

जुट उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में कार्यशील पूंजी की कमी से तीन बड़ी जूट मिलें बंद चल रही हैं। एक जूट मिल के प्रवर्तक ने अनाम रहने की शर्त पर कहा, ‘‘ बैंक ऋण की कमी से राज्य में कई जूट मिलों पर असर पड़ा है।

अपना कारोबार चलाने के लिए मिल मालिकों को पर्याप्त ऋण नहीं मिल रहा। बैंकों ने भूमि दस्तावेजों को लेकर कड़े ऋण नियम बनाए हैं जिसे गिरवी रखने के लिए उपयोग में लाया जाता है।’’ शुक्रवार को राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर में वीवरली जूट मिल्स के कर्मचारियों ने कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और दो वाहनों को आग लगा दी।

श्रमिक कारखाने में काम बंदी जारी रखे जाने के नोटिस से भड़के हुए थे। सूत्रों ने बताया कि यह कारखाना 29 जनवरी से बंद है। कंपनी के प्रवर्तकों के अनुसार ‘कारोबार में नरमी’ है और उन्हें धन जुटाने में कठिनाई पेश आ रही है। जूट उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के धोखाधड़ी कांड के सामने आने के बाद से बैंक अतिरिक्त तौर पर सावधानी अपना रहे हैं। वह ऋण देने के लिए गैर-बंधक भू-दस्तावेज मांग रहे हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया