लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापन के लिए खर्च करने वाले चुनावी राज्यों में बंगाल शीर्ष पर

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:29 IST

Open in App

कोलकाता, 25 मार्च चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 27 मार्च से होने जा रहे चुनावों में फेसबुक पर इस साल राजनीतिक विज्ञापन पर खर्च करने वालों में पश्चिम बंगाल शीर्ष स्थान पर है। सोशल मीडिया मंच के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

बंगाल के अलावा, असम, केरल और तमिलनाडु तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि बंगाल में तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही तृणमूल कांग्रेस ने 90 दिनों की अवधि के दौरान 22 मार्च तक फेसबुक पर विज्ञापन पर खर्च करने के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दिया है।

आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान बंगाल चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने 3.74 करोड़ रुपये से अधिक चुनाव प्रचार पर खर्च किये हैं, जो फेसबुक के ‘सामाजिक मुद्दे, चुनाव एवं राजनीति’ पर विज्ञापन श्रेणी के तहत आता है।

इस श्रेणी में खर्च करने वालों में पश्चिम बंगाल के बाद तमिलनाडु का स्थान है, जिसने 3.3 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। वहीं, इस अवधि के दौरान असम ने 61.77 लाख रुपये, केरल (38.86 लाख रुपये) और पुडेचेरी ने 3.34 लाख रुपये खर्च किये।

पश्चिम बंगाल में इस अवधि के दौरान राजनीतिक दलों में तृणमूल कांग्रेस ने सर्वाधिक राशि खर्च की, जो 1.69 करोड़ रुपये हैं।

तृणमूल कांग्रेस के डिजिटल विज्ञापनों की जिम्मेदारी इंडियन पॉलीटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) संभाल रही है जो सोशल मीडिया मंचों पर पार्टी के अन्य प्रचार अभियान को भी संचालित कर रही है।

प्रदेश भाजपा फेसबुक विज्ञापन ने करीब 25.31 लाख रुपये खर्च किये।

प्रदेश कांग्रेस ने फेसबुक पर विज्ञापनों पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किये, जबकि वाम दलों ने नग्ण्य रकम खर्च की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब