बंगाल को विकास करने वाली सरकार की आवश्यकता : सूर्यकांत मिश्रा

By भाषा | Published: February 28, 2021 07:36 PM2021-02-28T19:36:39+5:302021-02-28T19:36:39+5:30

Bengal needs a government to develop: Suryakant Mishra | बंगाल को विकास करने वाली सरकार की आवश्यकता : सूर्यकांत मिश्रा

बंगाल को विकास करने वाली सरकार की आवश्यकता : सूर्यकांत मिश्रा

कोलकाता, 28 फरवरी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर ''सांप्रदायिक एजेंडा'' चलाने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल माकपा सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने रविवार को तीसरे विकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि वाम-कांग्रेस का महागठबंधन राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित रैली में मिश्रा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को ''सांप्रदायिक आधार'' पर बांटने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को ऐसी सरकार की आवश्यकता है, जो तृणमूल और भाजपा की ''नकल'' नहीं हो।

मिश्रा ने कहा, '' तृणमूल कांग्रेस और भाजपा, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनका एजेंडा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटकर शासन करना है। हम देख चुके हैं कि किस तरह तृणमूल के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब भाजपा और तृणमूल दोनों ही बेनकाब हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengal needs a government to develop: Suryakant Mishra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे