लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः सीएम ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, कहा- सरकार शरणार्थी कॉलोनियों को नियमित करेगी

By भाषा | Updated: November 26, 2019 06:03 IST

यह फैसला जाहिर तौर पर भाजपा को शिकस्त देने की कोशिश है, क्योंकि भगवा खेमा नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित करा कर उसे भुनाने की कोशिश में लगा हुआ है। यह विधेयक संसद के इसी सत्र में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी और केंद्र सरकार की जमीन पर बसी शरणार्थियों की कॉलोनियों को नियमित करने की कोशिश की जाएगी।यह फैसला जाहिर तौर पर भाजपा को शिकस्त देने की कोशिश है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोमवार को ऐलान किया कि निजी और केंद्र सरकार की जमीन पर बसी शरणार्थियों की कॉलोनियों को नियमित करने की कोशिश की जाएगी। केंद्र की ओर से देशभर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) प्रक्रिया कराने की घोषणा की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार का यह निर्णय आया है। बनर्जी ने कहा कि विस्थापित लोगों को तृणमूल कांग्रेस सरकार भूमि का अधिकार देगी। यह फैसला जाहिर तौर पर भाजपा को शिकस्त देने की कोशिश है, क्योंकि भगवा खेमा नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित करा कर उसे भुनाने की कोशिश में लगा हुआ है। यह विधेयक संसद के इसी सत्र में पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमने शरणार्थियों की कॉलोनियों को नियमित करने का निर्णय किया है, क्योंकि लंबा वक्त हो गया है। करीब 50 साल हो गए हैं। (मार्च) 1971 से, उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला है।’’ बनर्जी ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि राज्य सरकार सरकारी जमीन पर बसी शरणार्थियों की 94 कॉलोनियों को पहले नियमित कर चुकी है । बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार और निजी लोगों की जमीनों पर कई शरणार्थी कॉलोनियां हैं। हम लंबे वक्त से कह रहे हैं कि इन कॉलोनियों को नियमित किया जाए और लोगों को भूमि का कब्जा दिया जाए। बहरहाल, उन्हें जमीन खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की जमीन पर क्रमश: 13,000 और 12,000 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। उन्हें इस फैसले से फायदा होगा। बनर्जी ने नया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास आयोग गठित करने का भी फैसला किया। पश्चिम बंगाल में शरणार्थियों का एक तबका अनुसूचित जाति से संबंधित है। बनर्जी एनआरसी और नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही हैं। उधर, बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने का तृणमूल पर आरोप लगाते हुए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य में एनआरसी को लागू किया जाएगा।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे