लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार अम्फान के बाद राहत वितरण में हुए भ्रष्टाचार में शामिल : विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:10 IST

Open in App

बारासात/कोलकाता, पांच दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार चक्रवाती तूफान अम्फान के बाद राहत सामग्री के वितरण में भ्रष्टाचार में शामिल थी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी के 'आर नॉय अन्याय' (अब और अन्याय नहीं) अभियान में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा प्रदान किया गया मुफ्त राशन राज्य के गरीब लोगों तक नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही कहा था कि अम्फान के बाद राहत सामग्री जरूरतमंदों तक नहीं पहुंची थी और तृणमूल कांग्रेस अनियमितताओं में शामिल थी। अब, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) से राहत का ऑडिट करने के लिए कहा है, इससे हमारी बात सच हो गयी।’’

आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के बिजली मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि तृणमूल सरकार ने चक्रवात अम्फान के बाद तथा कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ऑडिट के लिए कैग के साथ सहयोग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग