लाइव न्यूज़ :

बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर में ममता को भारी बढ़त, मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर भी टीएमसी आगे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 11:48 IST

Open in App

कोलकाता/बरहामपुर, तीन अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में रविवार सुबह चौथे चरण की मतगणना के बाद 12,435 मतों से आगे चल रही हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना चल रही है।

चौथे चरण की मतगणना के बाद आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से टीएमसी की उम्मीदवार बनर्जी को 16,397 मत मिले हैं। उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल को 3,962 मत जबकि माकपा के श्रीजीब बिस्वास को 315 मत मिले हैं।

भवानीपुर में कुल 21 चरणों में मतगणना होगी। बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना होगा।

समसेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम पांचवें चरण की मतगणना के बाद 3,768 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 19,751 मत मिले हैं जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जैदुर रहमान को 15,983 मत मिले हैं।

जांगीपुर में टीएमसी प्रत्याशी जाकिर हुसैन दूसरे चरण की मतगणना के बाद 4,715 मतों से आगे चल रहे हैं। हुसैन को 9,213 मत मिले और उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुजीत दास को 4,498 मत मिले हैं। इन सीटों पर मतदान 30 सितंबर को हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब