लाइव न्यूज़ :

पायलट होने से बड़े स्तर पर चीजों को देखने का नजरिया विकसित होता है: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:47 IST

Open in App

अपने पिता राजीव गांधी की तरह विमान उड़ाने के शौक को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि पायलट होने से सार्वजनिक जीवन में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है और बड़े स्तर पर चीजों को देखने का नजरिया विकसित होता है। कांग्रेस के सोशल मीडिया खातों पर बृहस्पतिवार को डाले गए वीडियो में राहुल ने कहा कि जब उनके पिता विमान उड़ा रहे होते थे तब उनकी मां सोनिया गांधी हमेशा चिंता करती थीं। उन्होंने कहा कि जिस दिन राजीव के भाई संजय गांधी का विमान दुर्घटना में निधन हुआ था, उस दिन राजीव ने उन्हें विमान उड़ाने से मना किया था। हाल में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित राजीव गांधी फोटो प्रदर्शनी में बनाए गए पांच मिनट से अधिक के वीडियो में राहुल ने अपने पिता के साथ विमान में बिताये गए समय को याद किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ अल सुबह विमान में निकल पड़ते थे और दोनों को ही विमान उड़ाना पसंद था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “जब भी वह विमान उड़ाने जाते थे मेरी मां चिंता में रहती थीं। यह इतना खतरनाक था और वह चिंता में रहती थीं।” उन्होंने कहा, “एक बार कुछ समस्या हो गई थी...… उनके (राजीव गांधी) विमान में कुछ समस्या थी। मुझे याद है मेरी मां एकदम परेशान हो गई थीं।” वीडियो में राहुल ने अपने चाचा संजय गांधी की विमान दुर्घटना में हुई मौत को भी याद किया और कहा कि जिस दिन वह भीषण दुर्घटना हुई उस दिन राजीव ने अपने छोटे भाई को विमान उड़ाने से मना किया था। राहुल ने वीडियो में कहा, “मेरे चाचा एक विशेष प्रकार का विमान उड़ा रहे थे- वह पिट्स था। वह बेहद तेज विमान था। मेरे पिता ने उनसे कहा कि ऐसा मत करो। मेरे चाचा के पास उतना अनुभव नहीं था। मेरे चाचा के पास तीन से साढ़े तीन सौ घंटे विमान उड़ाने का अनुभव था, वही जितना मुझे है।” उन्होंने कहा, “और उन्हें वह विमान नहीं उड़ाना चाहिए था। और उन्होंने उड़ाया। और वही हुआ जो उड़ाने का अनुभव न होने पर होता है। आसानी से खुद की जान ली जा सकती है।” नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे के पास 23 जून 1980 को संजय गांधी का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। एक पायलट किस प्रकार खुद को एक नेता के रूप में प्रशिक्षित करता है, इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पायलटों में एक विशेष प्रकार का गुण होता है जो उन्हें प्रशिक्षण से प्राप्त होता है और वह यह है कि उसे 30 हजार फुट की ऊंचाई से दिखने वाले दृश्य से अपनी नजर को कॉकपिट के भीतर के दृश्य लाना होता है। उन्होंने कहा, “यदि आप कॉकपिट के भीतर की चीजों पर नजर नहीं रख पाएंगे तो समस्या खड़ी हो जाएगी। और अगर आप 30 हजार फुट की ऊंचाई से दिखने वाले दृश्य से नजर हटा लेंगे तब भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए एक पायलट और मैं एक ही हैं, हम इन दोनों जगहों पर तेजी से नजर रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?