लाइव न्यूज़ :

NRC से पहले राज्यों से सलाह लेंगे कि NPR का डेटा इस्तेमाल किया जाए या नहींः कानून मंत्री 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 09:14 IST

पिछले हफ्ते एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि एनपीआर और एनआरसी दोनों अलग-अलग कानून से संचालित हैं। एनआरसी के लिए एपीआर का डेटा कभी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देक्या नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर का कुछ डेटा एनआरसी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं। दो राज्यों ने यह भी कहा है कि वो अपने प्रदेश में एनपीआर की भी अनुमति नहीं देंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि देशव्यापी एनआरसी लागू करने के लिए समुचित कानून प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। इसमें राज्य सरकारों की सलाह ली जाएगा। यह भी कि क्या नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर का कुछ डेटा एनआरसी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं। उन्होंने द संडे एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में ये बातें कही। 

उनका यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आधा दर्जन से अधिक राज्य सरकारों ने एनआरसी लागू करने का विरोध किया है जिसमें बिहार भी शामिल हैं। जहां उनकी सहयोगी पार्टी जेडीयू सत्ता में है। दो राज्यों ने यह भी कहा है कि वो अपने प्रदेश में एनपीआर की भी अनुमति नहीं देंगे।

पिछले हफ्ते एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि एनपीआर और एनआरसी दोनों अलग-अलग कानून से संचालित हैं। एनआरसी के लिए एपीआर का डेटा कभी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा था कि इन दोनों प्रक्रियाओं का कोई संबंधन हीं है और ना इनका सर्वे एक-दूसरे में इस्तेमाल हो सकता है। 

एनआरसी कब तक लागू किया जाएगा? इस सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक कानूनी प्रक्रिया है। पहले निर्णय लेते हैं, फिर नोटिफिकेशन जारी होता है, प्रक्रिया, वेरिफिकेशन, ऑब्जेक्शन और राइट टू अपील। राज्य सरकारों से भी चर्चा की जाती है और फीडबैक लिया जाता है। अगर इस बारे में कुछ भी होगा तो सार्वजनिक तौर पर। एनआरसी पर कुछ भी गुप्त नहीं रखा जाएगा। हालांकि प्रसाद ने यह भी कहा कि असम में कराई गई एनआरसी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई थी।

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)रविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारतबिहार चुनाव 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- वह देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं

भारतराहुल गांधी संविधान समझते हैं? सुप्रीम कोर्ट गए ना?, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेता को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें?

भारतBihar Elections 2025: रविशंकर प्रसाद से मतदाता अधिकार यात्रा पर बोला जमकर हमला, कहा- महागठबंधन के लोग चुनाव जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हार गए तो खराब, यही है दोहरा चरित्र

भारत'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है': राज्य में EC के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां