बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटा, आरक्षक लाइनहाजिर

By भाषा | Published: November 12, 2020 07:13 PM2020-11-12T19:13:20+5:302020-11-12T19:13:20+5:30

Beer bottle shaped cake cut with a knife-like weapon, guard line | बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटा, आरक्षक लाइनहाजिर

बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटा, आरक्षक लाइनहाजिर

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 नवंबर पुलिस के एक आरक्षक को बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे सरीखे हथियार से काटकर यहां अपने जन्मदिन का जश्न मनाना महंगा पड़ा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसे लाइनहाजिर कर दिया गया है।

वीडियो में सादे कपड़े पहना पुलिस आरक्षक अपने जन्मदिन पर बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके उत्साहित दोस्त ढोल की थाप पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में हाल ही में सामने आए इस विवादास्पद घटनाक्रम की बृहस्पतिवार को पुष्टि की।

उन्होंने बताया, "केक काटे जाने के दौरान पुलिस आरक्षक का बर्ताव उसके पद के लिहाज से अशोभनीय था। यह आरक्षक पड़ोसी देवास जिले में पदस्थ है। हमने उसके बर्ताव के बारे में देवास पुलिस को रिपोर्ट भेजी है।"

इस बीच, देवास के पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने बताया कि विवादास्पद घटनाक्रम से जुड़े पुलिस आरक्षक की पहचान यातायात महकमे में पदस्थ सचिन के रूप में हुई है, जिसे लाइनहाजिर कर दिया गया है। हालांकि, इंदौर का रहने वाला आरक्षक इस घटनाक्रम के दौरान अवकाश पर था।

सिंह ने बताया, "मामले में इंदौर पुलिस की रिपोर्ट हमें फिलहाल नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Beer bottle shaped cake cut with a knife-like weapon, guard line

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे