गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की सख्ती नहीं होने के कारण गौ रक्षकों को सड़क पर आना पड़ता है- रामदेव

By भाषा | Published: August 12, 2018 10:20 PM2018-08-12T22:20:26+5:302018-08-12T22:20:26+5:30

बाबा रामदेव ने कहा कि गौ हत्यारों के खिलाफ कोई नहीं बोलता है। गौ हत्यारों को प्रोत्साहन क्यों मिलता है, यह कतई नहीं होना चाहिए। यदि किसी ने कत्लखाने का लाइसेंस भी ले रखा है, और उनका परिवहन कर रहा है तो हम इसके पक्षधर नहीं है।

Because of the lack of strictness against cow smuggling, cow protectors are required say ramdev | गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की सख्ती नहीं होने के कारण गौ रक्षकों को सड़क पर आना पड़ता है- रामदेव

बाबा रामदेव

नई दिल्ली, 12 अगस्त: योग गुरू बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि गौ तस्करी रोकने में पुलिस और प्रशासन को जितनी सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, वह नहीं होने के कारण गौरक्षकों को सडकों पर आना पडता है। एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आये रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अवैध तरीके से जो लोग गायों को कत्लखानों में कटवातें है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कुछ गौ रक्षक ज्यादती कर देते हैं जिनके चलते 90 प्रतिशत गौरक्षकों की छवि धूमिल होती है।

बाबा रामदेव ने कहा कि गौ हत्यारों के खिलाफ कोई नहीं बोलता है। गौ हत्यारों को प्रोत्साहन क्यों मिलता है, यह कतई नहीं होना चाहिए। यदि किसी ने कत्लखाने का लाइसेंस भी ले रखा है, और उनका परिवहन कर रहा है तो हम इसके पक्षधर नहीं है।

पूर्ण गौ हत्या रोकने की पैरवी करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे राष्ट्रभक्त और गौ भक्त देश में और कौन होगा। उन्हें केन्द्र में पूर्ण गौहत्या रोकने का कानून बनाना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि चार सालों में केन्द्र ने अभी तक कानून नहीं बनाया है और हम ऐसा कानून बनने की उम्मीद लगाये बैठै हैं।

उन्होंने देश में घुसपैठियों के एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि एक भी आदमी अवैध तरीके से भारत में नहीं रहना चाहिए चाहे वह बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या फिर अमेरिका का क्यों न हो। भारत में करीब तीन से चार करोड़ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे लोग कितनी बडी हानि देश की अंखडता, एकता और सम्प्रभुता के लिये कर सकते हैं जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

Web Title: Because of the lack of strictness against cow smuggling, cow protectors are required say ramdev

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे