लाइव न्यूज़ :

पलामू में रिश्वतखोरी के मामले में बीडीओ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:12 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 13 फरवरी झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पलामू जिले के हरिहरगंज में प्रखण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) जागो महतो को एक व्यक्ति से कथित रूप से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

भ्रष्टाचार निरोधक के ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि महतो को हरिहरगंज स्थित उसके आवास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह कूप (कुआं) निर्माण के लाभुक संतोष यादव से सात हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा के किसी अधिकारी की भ्रष्टाचार के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है ।

सूत्रों के अनुसार, संतोष यादव ने ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रखण्ड विकास अधिकारी उनका कूप (कुआं) निर्माण मंजूर करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं । इस शिकायत के आधार पर ब्यूरो के अधिकारियों ने शुरुआती जांच की, जिसमें रुपये मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद सुनियोजित तरीके से जागो महतो को शुक्रवार को रसायन लगे नोट दिलवाकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया ।

फिलहाल ब्यूरो के अधिकारी मेहतो से पूछताछ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए