लाइव न्यूज़ :

Baramulla Encounter Update: तीन आतंकवादी ढेर, ब्रिगेडियर ढिल्लों ने कहा-दो शव बरामद, तीसरे का शव पाकिस्तान साइड पड़ा है, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 16, 2023 18:25 IST

Baramulla: ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने कहा कि 2 का शव बरामद कर लिया गया है और तीसरे का शव पाकिस्तान के साइड पड़ा हुआ है तो हमें अनुमान है उसका भी शव बरामद कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाके में अभी भी सर्च चल रही है वहां पर हमारी टीम तैनात हैं।फायर फाइट करीब 2 घंटे चली। कुल 3 आतंकवादी मारे गए हैं।हथलंगा नाला के करीब आज 3-4 आतंकवादी LoC पार करने की कोशिश की।

Baramulla: भारतीय सेना ने जबरदस्त कार्रवाई की है। बारामूला में पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने कहा कि हथलंगा नाला के करीब आज 3-4 आतंकवादी LoC पार करने की कोशिश की। इनके साथ फायर फाइट करीब 2 घंटे चली। कुल 3 आतंकवादी मारे गए हैं।

ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने कहा कि 2 का शव बरामद कर लिया गया है और तीसरे का शव पाकिस्तान के साइड पड़ा हुआ है तो हमें अनुमान है उसका भी शव बरामद कर लिया गया है। इलाके में अभी भी सर्च चल रही है वहां पर हमारी टीम तैनात हैं। सेना ने कहा कि ऑपरेशन जारी है।

पाक सेना भी कवर फायर देते हुए गोलियां बरसा रही थी। इस बीच अनंतनाग में मुठभेड़ जारी रही। जबकि नार्दन्‍ कमान के कमांडर भी अब कोकरनाग के मैदान में उतर चुके हैं। आतंकियों ने भागने की कोशिश की थी, इसलिए फायरिंग की। वहीं अभी भी दो आतंकियों के फंसे होने की सूचना है।

मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर हो रही है। यहां घना जंगल, नाला और कुछ खाली घर भी हैं। इस बीच दूसरी ओर अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

घने जंगल और पहाड़ी के बीच के संदिग्ध ठिकाने पर आतंकियों की खोजबीन के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। कुछ देर रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी भी हो रही है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी एक पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छिपे हुए हैं। अनंतनाग के घने जंगलों से आतंकवादियों को बाहर निकालने का अभियान चौथे दिन भी जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण