लाइव न्यूज़ :

बारामती प्लेन हादसाः हवाई पट्टी से 100 फुट ऊपर था विमान, हम दौड़े, आग की लपटें देखीं, 4-5 धमाके और धुआं ही धुआं, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 12:50 IST

Baramati plane crash: अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहा विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया

Open in App
ठळक मुद्देBaramati plane crash: दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसमें विस्फोट हुआ था। Baramati plane crash: विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।Baramati plane crash: जोरदार आवाज हुई जो हमारे घर तक सुनाई दी।

Baramatiमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की गवाह रही एक महिला ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास उतरते समय ‘‘विमान हवा में थोड़ा अस्थिर प्रतीत’’ हो रहा था और दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसमें विस्फोट हुआ था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिसके बाद लगातार चार से पांच विस्फोट हुए। अधिकारियों के अनुसार, पवार (66) और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहा विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

महिला ने बताया कि उसने सुबह विमान को बारामती हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा था। महिला ने एक समाचार चैनल को बताया, ‘‘हवा में एक चक्कर लगाने के बाद विमान थोड़ा अस्थिर लग रहा था और जैसे ही यह उतरने के लिए हवाई पट्टी के पास पहुंचा यह जमीन से जोर से टकराया और उसमें विस्फोट हो गया। एक जोरदार आवाज हुई जो हमारे घर तक सुनाई दी।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद विमान के कई हिस्से हवा में उछले। मलबे का कुछ हिस्सा उनके घर के पास भी गिरा। उन्होंने कहा, ‘‘विमान नीचे गिरने से पहले एक तरफ झुक गया था। हमने विस्फोट देखा और यह बहुत भयावह था।’’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी कहा कि ऐसा लग रहा था कि उतरते समय विमान का नियंत्रण बिगड़ गया था।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘विमान जिस तरह से नीचे आ रहा था, हमें लग गया था कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। वह हवाई पट्टी से लगभग 100 फुट ऊपर था। जैसे ही हम विमान की ओर दौड़े, हमने आग की लपटें देखीं जिसके बाद लगातार चार से पांच धमाके हुए, जिससे हमें विमान के पास नहीं गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आग बहुत भीषण थी। बाद में हमें पता चला कि पवार विमान में सवार थे। यह हमारे लिए चौंकाने वाली बात थी।’’ उड़ानों की निगरानी करने वाली ‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार से गायब हो गया। पवार राज्य में पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना के वक्त उसमें पांच लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दुर्घटना के बाद आग लग गई थी। उन्होंने आगे कहा, ‘‘विमान में सवार लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।’’

टॅग्स :अजित पवारBaramatiमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो