लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बैंककर्मी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 24, 2021 12:36 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),24मार्च नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक बैंककर्मी ने बुधवार तड़के कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले विनोद कुमार (40) ने सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वह निजी क्षेत्र के एक बैंक में काम करते थे।

उन्होंने बताया कि बैंककर्मी की पत्नी भाजपा नेता हैं और घटना के वक्त वह अपने पार्टी के लोगों के साथ मथुरा में थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले सन्नी नामक युवक ने मंगलवार को कथित तौरपर पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में रहने वाले टिंकू (26) और थाना दनकौर क्षेत्र में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामलों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी