लाइव न्यूज़ :

निजीकरण के विरोध में बैंकों के 9 लाख कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर, कई काम हो जाएंगे ठप

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2021 08:19 IST

Bank Strike: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी आज से दो दिनों की हड़ताल पर रहेंगे। इससे कई ग्राहकों को बैंक से जुड़े काम में परेशानी आ सकती है। चेक क्लीयरेंस और फंड ट्रांसफर जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के करीब 9 लाख कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर।हड़ताल का आह्वान सरकार द्वारा दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयास के खिलाफ किया गया है।

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के करीब 9 लाख कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे बड़े स्तर पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। बैंक के यूनियन के नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल का आह्वान सरकार द्वारा दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयास के खिलाफ किया गया है। 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही बताया था कि हड़ताल की वजह से चेक क्लीयरेंस और फंड ट्रांसफर जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी) के महासचिव सौम्य दत्ता ने कहा कि बुधवार को अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त के सामने सुलह-सफाई बैठक विफल रही और यूनियनों ने हड़ताल पर जाने के फैसले को कायम रखा है। 

निजीकरण के सरकार के फैसले का विरोध

सरकार ने बजट 2021-22 में इस साल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव किया था। दरअसल बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विनिवेश के जरिए 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। 

सरकार कुछ सरकारी कंपनियों के साथ कुछ बैंकों के निजीकरण के जरिए इतनी रकम जुटाना चाहती है। इससे संबंधित कानून में संशोधन के लिए सराकर मौजूदा शीतकालीन सत्र में ही विधेयक ला सकती है, जिसे लेकर हंगामा है। दो दिन की हड़ताल (16 और 17 दिसंबर) का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (यूएफबीयू) ने किया है।

बैंकों में इस महीने अभी कई और छुट्टियां

16 और 17 दिसंबर की हड़ताल की वजह से बैंक में काम नहीं हो सकेंगे। वहीं, 18 दिसंबर को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। शनिवार को यू सोसो थाम (U Soso Tham) की बरसी है, इस वजह से यहां बैंकों में छुट्टी होगी, जबकि अगले दिन यानी 19 दिसंबर को रविवार होने से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद अगले हफ्ते में 25 दिसंबर को क्रिसमस और दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद होंगे। वहीं, 24 दिसंबर को मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। 26 दिसंबर को भी रविवार होने की वजह से बैंक बंद होंगे।

टॅग्स :Bankबैंकिंगbanking
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम