लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा सहायकों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा के साथ ही अनुग्रह राशि भी देगा

By भाषा | Updated: April 25, 2020 17:16 IST

बैंक ऑफ बड़ौदा दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक के लिये काम करने वाले बैंक सहायकों को उनकी कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यू होने की स्थिति में 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगा। इसके अलावा उन्हें 60,000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी उपलब्ध कराएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसने अपने बैंक सहायकों की वित्तीय सुरक्षा की ओर ध्यान दिया है।कोरोना वायरस से मृत्यु की स्थिति में उनके नामिति को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

नयी दिल्ली:  सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक के लिये काम करने वाले बैंक सहायकों (बिजनेस करसपोंडेंट) को उनकी कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यू होने की स्थिति में 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगा। इसके अलावा उन्हें 60,000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी उपलब्ध कराएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसने अपने बैंक सहायकों की वित्तीय सुरक्षा की ओर ध्यान दिया है।

कोरोना वायरस से मृत्यु की स्थिति में उनके नामिति को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं क्षेत्र में सक्रिय हर बैंकिंग एजेंट को 60,000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। बैंक ने कहा कि साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए वह बैंक सहायकों के केंद्रों को कीटाणुमुक्त करने के लिए किस्तों में अतिरिक्तत सहायता भी पहुंचा रहा है।

ताकि वह सैनेटाइजर इत्यादि की मदद से केंद्रों को साफ रख सकें और मास्क इत्यादि खरीद सकें। इसके लिए 2,000 रुपये की पहली किस्त अप्रैल में भेजी गयी। मई माह के दौरान हर सक्रिय बैंक सहायक को 1,000 रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा बैंक उन्हें प्रत्येक काम करने के दिन के हिसाब से आवाजाही के लिए 100 रुपये भी देगा।

यह एक प्रोत्साहन राशि होगी ताकि वह अपनी सेवाओं को 30 जून तक सवेरे 10 बजे से पांच बजे तक कर सकें। हालांकि, इसके लिए उन्हें 40 लेनदेन करने होंगे। इसमें स्थानीय स्तर पर लगे प्रतिबंधों के चलते ऐसा नहीं कर पाने वाले बैंक सहायक शामिल नहीं है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा, ‘‘ हमारे बैंक सहायक हमारे विस्तृत परिवार का हिस्सा हैं। कोरोना वायरस से निपटने में आर्थिक मोर्चे पर वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पेंशन इत्यादि का जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाने में यह बैंक को लोगों से जोड़ने का काम कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे