लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी सरकार की मदद के बिना नौ महीने में बांग्लादेश का आजाद होना संभव नहीं था: महमूद

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री हसन महमूद ने मंगलवार को कहा कि इंदिरा गांधी, उनकी सरकार की मदद के बिना और भारत के लोगों के समर्थन के बिना बांग्लादेश 1971 में नौ महीने के अंदर स्वतंत्रता हासिल नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश उसके मुक्ति संग्राम में भारत के समर्थन के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेगा।

महमूद ने 1971 में बांग्लादेश की आजादी का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानियों पर भी निशाना साधा जिन्होंने इस देश के कमजोर भविष्य का संशय जताया था। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश विकास के सभी मोर्चों पर पाकिस्तान से आगे है।

उन्होंने आकाशवाणी की विदेश सेवा के तत्कालीन निदेशक और बाद में महानिदेशक बने दिवंगत यू एल बरुआ की पुस्तक ‘ए बांग्लादेश वार कमेंट्री: 1971 रेडियो डिस्पैचिस’ के विमोचन के मौके पर यह बात कही।

देश की आजादी में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए पड़ोसी देश के मंत्री ने कहा कि ‘भारत की मदद के बिना हमारे लिए अपने देश को नौ महीने के अंदर मुक्त कराना संभव नहीं होता’।

महमूद ने कहा कि भारत के लोगों ने बांग्लादेश के एक करोड़ लोगों को न केवल पड़ोस के राज्यों में बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी शरण दी थी।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश हमेशा भारत के लोगों और तत्कालीन भारत सरकार का हमेशा शुक्रगुजार रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी ने हमारे मुक्ति संग्राम के पक्ष में राय बनाने तथा बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को पाकिस्तान की हिरासत से मुक्त कराने के लिए दुनिया के अनेक हिस्सों का दौरा किया।’’

महमूद ने कहा, ‘‘उनकी (इंदिरा गांधी की) मदद के बिना, उनकी सरकार की मदद के बिना, भारत की जनता की मदद के बिना हमारे लिए नौ महीने के अंदर हमारे देश को आजाद कराना मुमकिन नहीं होता। शेख मुजीबुर रहमान को मुक्त कराना कभी मुमकिन नहीं होता।’’

महमूद भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?