लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी के निधन पर बांग्लादेश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम शेख हसीना ने ऐसे किया उन्हें याद

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2020 09:25 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बांग्लादेश की ओर से भी एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपनी संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणब मुखर्जी के निधन पर बांग्लादेश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणाप्रणब मुखर्जी और उनके परिवार के काफी करीब रही हैं शेख हसीना, पीएम मोदी को लिखा पत्र

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बांग्लादेश ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया था। वे 84 साल के थे। मुखर्जी कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली में 'रिसर्च एंड रेफरल' सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुनिया भर के कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे अपने संवेदना पत्र में प्रणब मुखर्जी को सच्चा मित्र बताया है। उन्होंने लिखा है कि प्रणब दा को बांग्लादेशी लोगों का बहुत प्यार और सम्मान हासिल था। प्रणब मुखर्जी को साल 2013 में बांग्लादेश मुक्तियुद्ध सम्मान भी दिया गया था। 

शेख हसीना असल में प्रणब मुखर्जी और उनकी दिवंगत पत्नी शुभ्रा के काफी करीब रही हैं। वह शुभ्रा के 2015 में निधन पर खास तौर पर दिल्ली भी आईं थी।

पूर्व राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में लोधी श्मशान घाट पर किया जाना है। उनके निधन पर भारत में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। साथ ही उनका फेफड़ों में संक्रमण के लिए भी इलाज किया जा रहा था। उन्हें इसके चलते रविवार को ‘सेप्टिक शॉक’ आया था। लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे मुखर्जी सात बार सांसद रहे।

मुखर्जी के निधन की खबर आने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर भारत आज दुखी है। देश के विकास में वह अमिट छाप छोड़ गए हैं। वह एक सर्वोत्कृष्ट विद्वान और उच्च कोटि के राजनीतिज्ञ थे जिनकी सभी राजनीतिक दलों और समाज के सभी वर्गों द्वारा प्रशंसा की जाती थी।’ 

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के दुखद निधन की खबर मिली। देश बहुत दुखी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने में खुद को देश के साथ जोड़ता हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीशेख हसीनाबांग्लादेशनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?