लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 पर भारत को मिला बांग्लादेश का साथ, कहा-यह भारत का आंतरिक मामला

By स्वाति सिंह | Updated: August 21, 2019 12:55 IST

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 37-0 हटाए जाने के बाद से लगातार पाकिस्तान की बौखलाहट देखा जा रही है। मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था जब वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे तब उस दौरान पाकिस्तान कश्मीर में स्थति को रेखांकित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के फैसले पर बांग्लादेश ने भारत का साथ दिया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 37-0 हटाए जाने के बाद से लगातार पाकिस्तान की बौखलाहट देखा जा रही है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के फैसले पर बांग्लादेश ने भारत का साथ दिया है। बांग्लादेश का कहना है कि  भारतीय सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 का हनन भारत का आंतरिक मुद्दा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बांग्लादेश विदेश मामलों का मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा कि बांग्लादेश ने हमेशा सिद्धांत की बात की वकालत की है। उन्होंने कहा 'क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखना और विकास सभी देशों के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।'

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 37-0 हटाए जाने के बाद से लगातार पाकिस्तान की बौखलाहट देखा जा रही है। मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि पाकिस्तान के लिये कश्मीर सुरक्षा की पहली पंक्ति है। उनकी कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जब संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे तब उस दौरान पाकिस्तान कश्मीर में स्थति को रेखांकित करेगा।

खान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सूचना मामलों की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि कैबिनेट की बैठक के दौरान खान ने जोर दिया कि कश्मीर पाकिस्तान के लिये सुरक्षा की पहली पंक्ति है। उन्होंने बताया कि मोदी 27 सितंबर को खान से पहले संयुक्तराष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :बांग्लादेशधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया