लाइव न्यूज़ :

Study: सबसे अधिक नौकरियों के साथ बैंगलोर शीर्ष स्थान पर, दिल्ली दूसरे नंबर पर

By रुस्तम राणा | Updated: May 17, 2022 18:26 IST

अध्ययन के अनुसार, सेल्स एंड बिजनेस डेवलमेंट 26.9 प्रतिशत रोजगार के लिए जिम्मेदार है। आईटी/आईटीईएस ने वर्ष के लिए 20.6 प्रतिशत रोजगार के साथ दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईरेक्ट (Hirect) के द्वारा किया गया यह अध्ययनसेल्स एंड बिजनेस डेवलमेंट में सबसे ज्यादा 26.9 प्रतिशत रोजगार

नई दिल्ली: एक अध्ययन के अनुसार, बैंगलोर 17.6 प्रतिशत अनुपात के साथ सबसे अधिक नौकरियों और रोजगार के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। दिल्ली 11.5 प्रतिशत अनुपात के साथ दूसरे स्थान पर है, इसके बाद मुंबई 10.4 प्रतिशत और नोएडा 6.0 प्रतिशत रोजगार अनुपात के साथ पीछे है। यह अध्ययन चैट-आधारित डायरेक्ट हायरिंग प्लेटफॉर्म हाईरेक्ट (Hirect) के द्वारा किया गया है। 

सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्र

अध्ययन के अनुसार, सेल्स एंड बिजनेस डेवलमेंट 26.9 प्रतिशत रोजगार के लिए जिम्मेदार है। आईटी/आईटीईएस ने वर्ष के लिए 20.6 प्रतिशत रोजगार के साथ दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजित किया है। जबकि खरीद/व्यापार 0.3 प्रतिशत के साथ वर्ष के लिए सबसे कम रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों में से एक हैं।

आईटी नौकरियां शीर्ष सूची

सूचना प्रद्योगिकी उद्योग में नौकरियां पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गईं हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय संगठनों पर तेजी से डिजिटलीकरण के प्रभाव जैसे महामारी के प्रभावों के लिए प्रौद्योगिकी की भर्ती प्रतिरक्षा बनी हुई है। आईटी सॉफ्टवेयर सेक्टर में हायरिंग साल दर साल 163 फीसदी बढ़ी है।

सबसे अधिक भुगतान वाली नौकरियों के शीर्ष 20 प्रतिशत में, आईटी इंजीनियर्स (5-10 वर्षों के अनुभव के साथ) को 54.2 प्रतिशत के साथ शीर्ष भुगतान वाली नौकरियों में रखा गया है, इसके बाद सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट 20.4 प्रतिशत समान अनुभव श्रेणी के साथ है।

वहीं 5-10 साल के अनुभव रेंज के लिए आईटी उद्योग में औसत वेतन सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट की तुलना में 62.3 प्रतिशत अधिक है, जो कि 20.4 प्रतिशत है।

आईटी कार्यात्मक के तहत बैकएंड टेक्नोलॉजी कुल आईटी इंजीनियरों में से सबसे अधिक भुगतान वाली नौकरियों में से 42.8 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे आगे है। वेब-प्रौद्योगिकी उप-श्रेणी 16.2 प्रतिशत नौकरी के अनुपात में दूसरे स्थान पर है।

अन्य क्षेत्रों में भर्ती

अध्ययन के डेटा के अनुसार, मई से जून में होटल/रेस्तरां/एयरलाइंस/यात्रा और खुदरा क्षेत्रों में हायरिंग गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है। बीमा, बैंकिंग/वित्तीय सेवाएं, फार्मा/बायोटेक, एफएमसीजी, शिक्षा/प्रशिक्षण, और बीपीओ/आईटीईएस जैसे क्षेत्रों ने जून 2021 में अपनी हालिया मंदी से सकारात्मक क्रमिक वृद्धि दिखाई दी है।

टॅग्स :बेंगलुरुदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर