लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में कमरा चाहिए तो आईआईटियन होना और लिंक्डइन पर प्रोफाइन होना जरूरी!, मकान मालिकों की छात्रों से नई डिमांड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2022 10:00 IST

एक ट्विटर उपयोगकर्ता प्रियांश जैन ने एक एजेंट के साथ अपनी चैट साझा की है। जैन इंदिरानगर, डोमलूर या एचएएल इलाके में सिंगल ऑक्युपेंसी फ्लैट की तलाश में थे। जैन आश्चर्यचकित थे जब एजेंट ने उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के लिए कहा। यही नहीं, एजेंट ने घर दिलाने से मना कर दिया क्योंकि वह आईआईटी/आईआईएम स्नातक नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक ट्विटर उपयोगकर्ता प्रियांश जैन ने एक एजेंट के साथ अपनी चैट साझा की है।चैट के मुताबिक, मकान मालिक सिर्फ आईआईटियन को कमरा देने की बात कही है।

बेंगलुरुः  भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरू में किराए पर एक अच्छा अपार्टमेंट प्राप्त करना हमेशा कई लोगों के लिए एक थका देने वाला काम रहा है। ऐसी मुश्किलों के किस्से अक्सर सुनाए जाते रहे हैं। अब, ये मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब किरायेदारों से एक नई चीज की डिमांड की जा रही है। अगर आपके पास लिंक्डइन प्रोफाइल नहीं है, आईआईटी स्नातक नहीं हैं तो मकान मालिक आपको घर नहीं देंगे।  कर्नाटक की राजधानी में मकान मालिकों ने अपनी ये नई मांग रखी है और अब किरायेदारों के और उन कॉलेजों के बारे में पूछ रहे हैं जहां से उन्होंने स्नातक किया है।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता प्रियांश जैन ने एक एजेंट के साथ अपनी चैट साझा की है। जैन इंदिरानगर, डोमलूर या एचएएल इलाके में सिंगल ऑक्युपेंसी फ्लैट की तलाश में थे। अब तक यहां घर के मालिक एक विशेष धर्म के किरायेदारों को पसंद करते रहे हैं या विशिष्ट भोजन की आदतों या फिर शादीशुदा होते हैं, उन्हें घर दे देते थे। लेकिन जैन आश्चर्यचकित थे जब एजेंट ने उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के लिए कहा। यही नहीं, एजेंट ने घर दिलाने से मना कर दिया क्योंकि वह आईआईटी / आईआईएम स्नातक नहीं थे।

उसके द्वारा साझा किए गए चैट में एजेंट उसकी पृष्ठभूमि, कॉलेज और कार्यस्थल के बारे में पूछता है। जैन का कहना है कि वह एटलसियन में काम करते हैं और वह शाकाहारी हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने वीआईटी वेल्लोर से स्नातक किया है। लेकिन एजेंट उन्हें यह कहते हुए ठुकरा देता है कि 'आपकी प्रोफाइल फिट नहीं है।

चैट के मुताबिक, घर तलाश रहे जैन ने एजेंट से पूछा कि आखिर मकान मालिक किरायेदारों से क्या उम्मीद करते हैं? जिसपर एजेंट कहता है,  आईआईटी, आईआईएम, सीए आईएसबी स्नातक। यानी जिनके पास ये डिग्री नहीं होगी, उन्हें घर नहीं दिया जाएगा। यही नहीं जैन ने कहा कि वह Atllasian में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसपर एजेंट कहता है कि फिर लिंक्डइन प्रोफाइल दे दो।

 

टॅग्स :बेंगलुरुIIT
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप