लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 17:19 IST

साल 2016 या 2017 में उडुपी में इसी संगठन हिंदू जागरण वेदिके वगैरह ने हिंदू समुदाय से आने वाले भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र का हिस्सा थी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से एक, गणेश गौड़ा की चिक्कमगलुरु जिले में हत्या कर दी गई।बजरंग दल के कार्यकर्ता हत्या के कई मामलों में शामिल रहे हैं।

बेलगावीः कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) बी के हरिप्रसाद ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा है कि संगठन कई आपराधिक घटनाओं में शामिल है। हरिप्रसाद ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मांग को पूरा करने के लिए कहा है क्योंकि यह कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र का हिस्सा थी।

हरिप्रसाद ने कहा, “हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से एक, गणेश गौड़ा की चिक्कमगलुरु जिले में हत्या कर दी गई। उनकी हत्या बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की। बजरंग दल के कार्यकर्ता हत्या के कई मामलों में शामिल रहे हैं। एमएलसी ने कहा, “साल 2016 या 2017 में उडुपी में इसी संगठन हिंदू जागरण वेदिके वगैरह ने हिंदू समुदाय से आने वाले भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी थी।”

उन्होंने कहा कि सरकार को इन संगठनों पर रोक लगा देनी चाहिए, "जो शांतिपूर्ण नागरिक समाज के लिए खतरा हैं।" चिक्कमगलुरु में पांच दिसंबर को दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश गौड़ा (38) की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। वह ग्राम पंचायत के सदस्य थे।

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटकबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?