लाइव न्यूज़ :

पतंजलि के सीईओ और रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को ऋषिकेश एम्स से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: August 24, 2019 20:51 IST

एम्स के अधिकारियों ने बताया कि बालकृष्ण की एमआरआई समेत कई जांच की गयीं और उनके स्वास्थ्य के सभी मानक सामान्य पाये गये। उन्हें करीब 24 घंटे आईसीयू में विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देइस तरह की अवस्था में मरीज अपने आसपास की चीजों को समझ नहीं पाता है।आज दिन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

योग गुरु रामदेव के करीबी सहयोगी और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण को शनिवार को यहां स्थित एम्स से छुट्टी दे दी गयी। बालकृष्ण (47) को शुक्रवार को ‘‘ऑल्टर्ड कॉन्शसनेस’’ की अवस्था में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इस तरह की अवस्था में मरीज अपने आसपास की चीजों को समझ नहीं पाता है। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि बालकृष्ण की एमआरआई समेत कई जांच की गयीं और उनके स्वास्थ्य के सभी मानक सामान्य पाये गये। उन्हें करीब 24 घंटे आईसीयू में विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

इससे पहले आज दिन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर पतंजलि में एक आगंतुक ने मिठाई दी थी जिसे खाने के बाद बालकृष्ण बीमार पड़ गये थे। 

टॅग्स :बाबा रामदेवउत्तराखण्डपतंजलि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब