लाइव न्यूज़ :

पूर्व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक का आरोप, बजरंग दल के सदस्यों ने किया हमला

By भाषा | Updated: October 7, 2018 04:09 IST

उन्होंने अतरौली से लौटकर संवाददाताओं से कहा कि उन पर और उनकी टीम के कम से कम तीन सदस्यों पर कथित रूप से हमला किया गया

Open in App

अलीगढ, सात अक्टूबरः सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने आज आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्यों ने उन पर हमला किया। पंखुड़ी ने ट्वीट किया कि बजरंग दल ने हमला किया। पहले उन्होंने हमें भड़काने का प्रयास किया लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने हमला कर दिया। हमला पूर्व नियोजित था। क्या उत्तर प्रदेश पुलिस, योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक में इन लोगों को गिरफ्तार करने की हिम्मत है।

उन्होंने अतरौली से लौटकर संवाददाताओं से कहा कि उन पर और उनकी टीम के कम से कम तीन सदस्यों पर कथित रूप से हमला किया गया। हमला कथित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया, जिसमें हम घायल हो गये। हमला पुलिस की मौजूदगी में किया गया और उनकी कारों पर पथराव भी किया गया।

पंखुडी ने कहा कि हमें दोबारा अतरौली ना आने की धमकी दी गयी। हम इस मामले की सूचना अलीगढ पुलिस को नहीं दे रहे हैं क्योंकि हमें उस पर भरोसा नहीं रह गया। हम दिल्ली लौट रहे हैं और आगे की कार्रवाई वहीं तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि कथित पुलिस मुठभेड में मारे गये लोगों के परिवारों से मिलने का हमारा मकसद सिर्फ यही था कि हम पता लगा सकें कि मानवीय आधार पर उन्हें किसी उत्पीडन का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। कई बार प्रयास करने के बाद जिले का कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया ।

इस बीच, विश्व हिन्दू परिषद :पश्चिमी उत्तर प्रदेश: के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आरोपों को पूरी तरह झूठ और निराधार करार दिया है। बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद का युवा प्रकोष्ठ है।

टॅग्स :बजरंग दलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया