लाइव न्यूज़ :

युवक और किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले, पुलिस ने कहा-आपस में दूर के रिश्तेदार, प्रेम प्रसंग का मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2021 20:56 IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के जिरौलिया गांव दो शख्स ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रतिराम और प्रीति रात से ही लापता थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। युवक एवं किशोरी दोनों एक ही जाति के हैं एवं आपस में दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।

बदायूंः बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में सोमवार को एक युवक और एक किशोरी के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के जिरौलिया गांव की है।

गांव के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक पेड़ पर फांसी के फंदे से एक युवक और एक किशोरी के शव लटके मिले। उनकी पहचान गांव के ही रतिराम (18) और प्रीति (17) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रतिराम और प्रीति रात से ही लापता थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

युवक एवं किशोरी दोनों एक ही जाति के हैं एवं आपस में दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही के लिए कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी है, फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।’’ उन्होंने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की वजह पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों ने आत्महत्या की

जनपद गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों से चार लोगों के कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले आए हैं। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘थाना सूरजपुर क्षेत्र के बिरोडी गांव में रहने वाली मरजीना (23) नामक महिला ने रविवार को मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

प्रवक्ता ने बताया कि आत्महत्या का अन्य मामला थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर नामक सोसायटी से है। सोसायटी में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा कुमारी बसु राय ने शनिवार शाम को अपनी सोसाइटी की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया, ‘‘थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 में किराए पर रहने वाले पंकज सिंह बोरा ने शनिवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।’’ उन्होंने बताया कि रविवार को प्रमोद कुमार (32) नामक युवक के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?