लाइव न्यूज़ :

UP Ration Card Latest News: इन लोगों का राशन कार्ड जल्दी ही हो जाएगा ब्लॉक, जानें क्यों और कब से Ration Card हो जाएगा निरस्त?

By आजाद खान | Updated: April 15, 2022 17:24 IST

सरकार का कहना है कि वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के तहत पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ हर किसी को देना चाहती है। इसी कदम में यह फैसला लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के राशन कार्ड धारकों के लिए यह खबर है। सरकार राशन नहीं उठाने वालों पर सख्त होने जा रही है। इस पर आने वाले कुछ महीनों में फैसला लिया जाएगा।

UP Ration Card News: उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड (Ration Card) धारकों के लिए एक बुरी खबर है। नए कानून के हिसाब से जो लोग यूपी में रह रहे हैं और वे राशन नहीं लेते या उठा पाते हैं तो उनका राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा। सरकार ने यह फैसला आम लोगों के संदर्भ में लिया है। इस फैसले पर सरकार का कहना है कि जो लोग राशन नहीं लेते हैं, वह उन लोगों के कार्ड को ब्लॉक कर इसका फायदा और भी जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के तहत पीएम गरीब कल्याण योजना का यह लाभ सभी को और सही ढ़ंग से मिले, इस नए कानून से सरकार की यही कोशिश रहेगी। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि किस परिस्थितयों में आपका राशन कार्ड लैप्स हो जाएगा और इसके ब्लॉक होने से हम कैसे बचाए। 

इन लोगों का राशन कार्ड हो सकता है निरस्त

आपको बता दें कि सरकार अब इस योजना में है कि जो कोई भी यूपी में रह रहा है और उसके पास राशन कार्ड है, लेकिन किसी कारणवश वह पिछले छह महीने से राशन नहीं उठा पा रहा है तो ऐसे में सरकार अब उसका राशन कार्ड को ब्लॉक कर किसी दूसरे को राशन का अनाज दे सकता है। सरकार इस लाभ को सभी को देना चाहती है इसलिए जो लोग पिछले छह महीने से नहीं उठा रहे है राशन तो अब वह उन पात्रों को देगी जिन्हें इसकी जरूरत है। इसके अलावा अब उन लोगों पर भी ध्यान रखा जाएगा जो लोग राशन में धांधली करते हैं क्योंकि सरकार अब राशन वाले मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है। 

राशन नहीं उठाने के कारणों पर भी गौर किया जाएगा

मालूम हो कि बहुत से लोग कोरोना काल में अपना घर बदले हैं, ऐसे में वे अपना राशन उठाने में पीछे रह गए हैं। सरकार इन कारणों का भी ध्यान रख रही है। वहीं जब इसके लागू होने के बारे में सवाल पूछा गया तो इस संबंध में डीएसओ अभय सिंह ने कहा मामले की जांच जारी है और इस पर जून के बाद फैसला लिया जाएगा। तो ऐसे में आपके पास भी है राशन कार्ड और नहीं उठाते हैं राशन तो आज से हो जाइए सावधान, आज से ही राशन लेना शुरू कर दीजिए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार