लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू से पटना जा रहे विमान में सांस लेने में समस्या से शिशु की मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2018 00:37 IST

एयरलाइन ने कहा है कि उड़ान 6 ई 897 के चालक दल के सदस्यों ने शिशु की तबियत बिगड़ने पर विमान को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया और हवाई अड्डे पर एक एंबुलेंस और एक डॉक्टर मुहैया करने का अनुरोध किया था।

Open in App

हैदराबाद, 1 अगस्त: बेंगलुरू से पटना जा रहे एक विमान में मंगलवार को चार महीने के एक शिशु को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई और हैदराबाद हवाईअड्डा पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह शिशु अपने माता पिता के साथ इंडिगो के विमान में बेंगलुरू से सफर कर रहा था। 

एयरलाइन ने कहा है कि उड़ान 6 ई 897 के चालक दल के सदस्यों ने शिशु की तबियत बिगड़ने पर विमान को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया और हवाई अड्डे पर एक एंबुलेंस और एक डॉक्टर मुहैया करने का अनुरोध किया था।

पुलिस ने बताया कि विमान के उतरने पर बच्चे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज किया है। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि मेडिकल आवश्यकता को लेकर सुबह करीब साढ़े सात बजे विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ा गया। 

बयान में कहा गया है कि चालक दल के सदस्यों ने विमान में मौजूद एक डॉक्टर के साथ शिशु की देखभाल की। विमान के उतरने पर शिशु को एक इंडिगो स्टाफ के साथ फौरन ही अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई। एयरलाइन ने शिशु की मौत पर संवेदना प्रकट की है। 

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब