लाइव न्यूज़ :

दिव्यांगों के कार्यक्रम में टांग तोड़ने की धमकी देकर ट्रॉल हुए बाबुल, यूजर्स ने कहा- मुंह तोड़ देंगे तुम्हारा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 19, 2018 12:34 IST

Babul Supriyo gets trolled: बाबुल सुप्रीयो ने प‌श्चिम बंगाल में एक मंच से माइक पर एक शख्स की टांग तोड़कर उसे व्हीलचेयर दे देने का बयान दिया था।

Open in App

आसनसोल, 19 सितंबरः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार फायरफ्रांड नेता बाबुल सुप्रीयो के एक दिव्यांगों के कार्यक्रम में मंच से कही गई बातों पर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मंगलवार को नाजरुल मंच ऑड‌िटोरियम में दिव्यांगों के एक कार्यक्रम संबोधन कर रहे थे। इसी बीच मंच के नीचे कोई शख्स इस तरफ से उस तरफ जाने लगा। यह बात बीजेपी सांसद को गंवारा नहीं हुई। वह भड़क गए और मंच से माइक पर ही उस शख्स को टांग तोड़ने की धमकी देने लगे।

इस घटना का पूरा वीडियो सामाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। इसमें बाबुल सुप्रीयो एक शख्स से यह कहते सुने जा रहे हैं- क्या हो गया भाई साब? कोई तकलीफ है? आपका एक टांग तोड़के व्हीलचेयर पर भेज सकता हूं। इधर खड़े हो जाइए साइड में जाकर। इधर आइए, साइड में आइए। अगली बार अगर ये वहां से हिले तो आप लोग इनके एक पैर तोड़ दीजिएगा और एक लाठी इन्हें दे दीजिएगा। समझ में आया? जोरदार ताली बजाइए इनके लिए।

इसके बाद वह अपने कार्यक्रम आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन उनके इस व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर भर्तस्ना कर रहे हैं। एएनआई के ट्वीट के रिप्लाई में ही लोगों ने कहा कि अगर नाचने वाले गाने वाले राजनीति में आ जाएं तो यही होगा। इस वीडियो को अब तक 854 लोग रीट्वीट कर चुके हैं और बाबुल पर हमला बोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर बाबुल ने इस पर सफाई दी तो वह और ज्यादा असंवेदनशील होगी।

इस वीडियो के जवाब में यूजर्स ने कहा, यह बाबुल सुप्रीयो और बीजेपी का असली चरित्र है। बाबुल तुम सत्ता के नशे में चूर हो। एक साल बाद जब तुम सत्ता से दूर हो जाओगे तो वही विकलांग व्यक्ति अपनी बैसाखी से तुम्हारा मुंह तोड़ देगा।

कुछ ट्व‌िटर हैंडल से यहां तक कहा गया कि पीएम मोदी ने छांटकर गुंडे अपने मं‌त्रिमंडल में भरे हैं। उल्लेखनीय है कि बाबुल सुप्रीयो केंद्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वह भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री हैं।

एएनआई के इस ट्वीट के जवाब में ज्यादातर ट्वीट बाबुल सुप्रीयो के खिलाफ हैं और उन्हें इस मामले पर माफी मांगने की सलाह दी जा रही है। कुछ यूजर्स ने उनके इसक बर्ताव के लिए उन्हें जेल भेजने की भी मांग की है।

इससे पहले भी कई टीवी डिबेट में बाबुल सुप्रीयो विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने एक टीवी डिबेट में मुसलमानों को जिहादी तत्व बता दिया था।

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव