लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिदः बरसी से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी, रामजन्म भूमि के आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By भाषा | Updated: November 16, 2019 16:05 IST

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया कि ‘रेड जोन’ उच्च सुरक्षा क्षेत्र में आने वाली रामजन्म भूमि के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और इसके नजदीक स्थित अन्य मुख्य धार्मिक स्थलों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहमने फैसला आने तक शहर और जिले के अन्य हिस्सों में कड़ी सतर्कता बरती थी।बाबरी (मस्जिद) ढहाए जाने की बरसी (छह दिसंबर) तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी से पहले अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना छह दिसंबर 1992 को हुई थी।

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया कि ‘रेड जोन’ उच्च सुरक्षा क्षेत्र में आने वाली रामजन्म भूमि के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और इसके नजदीक स्थित अन्य मुख्य धार्मिक स्थलों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला आने तक शहर और जिले के अन्य हिस्सों में कड़ी सतर्कता बरती थी और बाबरी (मस्जिद) ढहाए जाने की बरसी (छह दिसंबर) तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अगली चुनौती छह दिसंबर को शांति और सद्भाव बनाए रखने की होगी।

मुझे उम्मीद है कि अयोध्या के लोग परिपक्वता दिखाएंगे क्योंकि वे शांतिप्रिय हैं।’’ जिलाधिकारी ने बताया कि आठ नवंबर को धारा 144 लगाई गई थी जो 28 दिसंबर तक जारी रहेगी। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में पहली बार मुसलमानों ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की।

जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। आज सुरक्षा बढ़ाई गई थी और यह आने वाले दिनों में भी यह जारी रहेगी। सब कुछ शांतिपूर्ण रहा।’’ उन्होंने कहा कि अयोध्या शहर या जिले में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि करीब एक सदी पुराने विवाद पर शीर्ष न्यायालय की एक संविधान पीठ ने नौ नवंबर को अपना फैसला सुनाया था। न्यायालय ने अयोध्या के विवादित स्थान पर न्यास के जरिये राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। वहीं, मस्जिद बनाने के लिए इस पवित्र नगरी में मुसलमानों को पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब