लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने आज ये की है लोगों से अपील

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 6, 2018 08:46 IST

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा, पहले के सालों की तरह इस साल भी बरसी शांतिपूर्वक मनायी जानी चाहिए.

Open in App

अयोध्या में मस्जिद गिराए जाने की 26 वीं बरसी पर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेज कर मांग करेगी कि अयोध्या में विवादित स्थान पर उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार यथास्थिति बनाए रखी जाए.

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा, पहले के सालों की तरह इस साल भी बरसी शांतिपूर्वक मनायी जानी चाहिए. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सभी जिलों के जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा और उनसे मांग की जाएगी कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार अयोध्या में यथास्थिति बनाये रखी जाए.

इसमें यह भी कहा जाएगा कि जो लोग माहौल खराब करें या भड़काऊ भाषण दें, उनके साथ कठोरता से निपटा जाए तथा अयोध्या में मुस्लिमों सहित सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इंतजाम किए जाएं. बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने लोगों से अपील की है कि वह शांत रहें और विवाद जल्द खत्म होने के लिए विशेष प्रार्थना सभायें करें.

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादअयोध्याराम मंदिरराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल