लाइव न्यूज़ :

बाबरी विध्वंस बरसी मनाया गया, हिन्दू संगठनों ने सार्वजनिक तौर पर 'शौर्य दिवस' नहीं मनाया

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देमालूम हो कि गत नौ नवम्बर को अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद यह ऐसा पहला मौका था। अयोध्या में जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में तकरीर करके बाबरी विध्वंस की बरसी मनायी गयी।

अयोध्या मामले में हिन्दू और मुस्लिम पक्ष ने छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा ढहाये जाने की सालगिरह को हिन्दू और मुस्लिम संगठनों ने अपने—अपने ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से मनाया। प्रदेश में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी समेत कई मुस्लिम संगठनों ने बाबरी विध्वंस की बरसी को 'यौम—ए—गम' के तौर पर मनाया जबकि बजरंग और विश्व हिन्दू परिषद ने इसे 'शौर्य दिवस' के बतौर मनाया।

अयोध्या में जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में तकरीर करके बाबरी विध्वंस की बरसी मनायी गयी। हालांकि रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अपील पर हिन्दू संगठनों ने सार्वजनिक तौर पर 'शौर्य दिवस' नहीं मनाया। मगर, गोरखपुर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने बाबरी विध्वंस की बरसी पर शौर्य दिवस मनाया।

इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जीलानी ने बताया कि कमेटी की विभिन्न जिला कमेटियों ने अपने—अपने स्तर से बाबरी विध्वंस की बरसी मनायी। मालूम हो कि गत नौ नवम्बर को अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद यह ऐसा पहला मौका था। 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का होगा शिलान्यास, टीएमसी विधायक ने किया ऐलान | VIDEO

भारतRam Mandir Ayodhya: "आज जनता का दिन है, सारे संघर्ष खत्म हो चुके हैं", रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा

भारत'राम फिर लौटे'- अयोध्या के पांच सौ बरस के संघर्ष का रोजनामचा, जानिए राम मंदिर का सुखांत कैसे हुआ

भारत"राम मंदिर बनने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन मस्जिद गिराकर मंदिर बनाने से सहमत नहीं हूं", सनातन विरोधी उदयनिधि स्टालिन ने कहा

भारत"बाबरी गिराने के बाद लोगों ने तंबू में दो 'गुड़िया' रखी और उन्हें राम कहा", कर्नाटक सरकार के मंत्री ने कहा, टीएस सिंह देव ने कहा, 'उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया