लाइव न्यूज़ :

एलोपैथी पर विवादित बयान के बाद रामदेव ने शेयर किया आमिर खान का वीडियो, कहा- हिम्मत है तो इनसे लो टक्कर

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2021 09:05 IST

बाबा रामदेव हाल के दिनों में एलोपैथी को लेकर दिए बयानों को लेकर विवादों में हैं। अपने एक बयान को लेकर वे माफी भी मांग चुके हैं। इसके बाद भी उन्होंने मोर्चा खोल रखा है। रामदेव ने अब आमिर खान का एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरामदेव ने आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो किया शेयरइस वीडियो में आमिर खान एक डॉक्टर से महंगे इलाज और दवाईयों को लेकर बात कर रहे हैंरामदेव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें।'

एलोपैथी पर हाल में बाबा रामदेव के बयानों पर शुरू हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) पहले ही नाराजगी जताते हुए नोटिस भेज चुका है। वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएशन (FAIMA) ने भी उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। दूसरी ओर डॉक्टरों ने एक जून को रामदेव के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

इन तमाम विवादों के बीच बाबा रामदेव ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। रामदेव ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें।'

दरअसल इस वीडियो में आमिर खान देश में महंगे इलाज और दवाईयों को लेकर बात कर रहे हैं। इसमें जेनेरिक दवा और ब्रांडेड दवा के बीच कीमत के अंतर की भी बात हो रही है।

बता दें कि हालिया विवादों के बीच बाबा रामदेव का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ जिसमें वे कह रहे हैं कि किसी का बाप भी उन्हें अरेस्ट नहीं कर सकता। हालांकि इस बयान को लेकर रामदेव के करीबी आचार्य बालकृष्ण ने सफाई दी कि ये वीडियो पुराना है। 

इस बीच आईएमए ने अब पश्चिम बंगाल में रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि हाल में रामदेव ने दावा किया था कि एलोपैथी ‘बेवकूफी भरा विज्ञान' है। रामदेव ने बाद में बयान पर माफी मांगने के साथ 25 सवाल भी आईएमए से पूछ लिए थे। 

रामदेव ने ट्विटर पर एक पत्र साझा करते हुए पूछा था कि एलोपैथी के पास बीपी और उसके कॉप्लीकेशन के लिए स्थायी समाधान क्या है। साथ ही उन्होंने कई और सवाल भी इसमें जोड़े हैं।

रामदेव ने साथ ही पूछा कि टाइप-1,टाइप-2 डायबिटीज, थायराइड जैसी कई बीमारियों को लेकर एलोपैथी में क्या स्थायी समाधान है। ऐसे ही फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, हेपटाइटिस को क्यों करने के लिए क्या दवाईया हैं।

टॅग्स :बाबा रामदेवआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया