लाइव न्यूज़ :

Azamgarh bypolls: भाजपा-बसपा गठबंधन ने 8679 मतों से हराया, धर्मेंद्र यादव ने कहा-2024 में सपा का जिताएंगे, अखिलेश यादव आखिर क्यों आजमगढ़ प्रचार रहे दूर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 18:51 IST

Azamgarh bypolls: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8,679 मतों से पराजित किया।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हुई थी।धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर तमाम तरीके के षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए।वर्ष 2024 में आजमगढ़ के लोग सपा को एक बार फिर यहां से जिताएंगे।

Azamgarh bypolls: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराया। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने पराजय के लिए भाजपा और बसपा के 'गठबंधन' को जिम्मेदार करार दिया है।

यादव ने उपचुनाव में अपनी हार के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मैं अपनी हार के लिए भाजपा-बसपा के गठबंधन को बधाई दूंगा, जो प्रत्यक्ष तौर पर राष्ट्रपति के चुनाव में भी सामने आ गया। आजमगढ़ के चुनाव में यह गठबंधन पहले से ही चल रहा था।" उन्होंने कहा कि अगर वे दोनों गठबंधन करके मुझे हराकर खुश हैं, तो वे अपनी खुशी का इजहार जरूर करें।

गौरतलब है कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8,679 मतों से पराजित किया। यह सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हुई थी।

पूर्व में बदायूं से सांसद रह चुके धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर तमाम तरीके के षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए। धर्मेंद्र ने कहा, "मुख्यमंत्री कल बनारस में रुके थे, क्यों रुके थे, वह अधिकारियों को क्या निर्देश दे रहे थे। मुझे क्यों सुबह से रोका जा रहा था? क्यों हमारी मतदाता सूची से नाम काटे गए, क्यों हमारे हजारों कार्यकर्ताओं को लाल कार्ड दिए गए।"

उपचुनाव में मौका देने के लिए सपा नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए यादव ने चुनाव नहीं जीत पाने के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बनाई हुई परंपरा को कायम नहीं रख पाए, लेकिन वर्ष 2024 में आजमगढ़ के लोग सपा को एक बार फिर यहां से जिताएंगे।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ेंगे या बदायूं से, इसका फैसला तो पार्टी नेतृत्व करेगा, लेकिन वह अब जीवन में कभी आजमगढ़ को छोड़ने वाले नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उपचुनाव प्रचार के लिए आजमगढ़ नहीं आने संबंधी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान के बारे में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूरे चुनाव को व्यवस्थित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 

टॅग्स :आजमगढ़उपचुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस