लाइव न्यूज़ :

आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को हुई जेल, रामपुर कोर्ट ने सुनाया आदेश

By गुणातीत ओझा | Updated: February 26, 2020 15:01 IST

लंबे समय से न्यायिक आदेश की अवहेलना कर रहे आजम, उनकी पत्नी और बेटे को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। तीन दिन के लिए तीनों आरोपी जेल में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद आजम खां विधायक पत्नी और बेटे के साथ तीन दिन तक रहेंगे जेल मेंदिसंबर में इस मामले में तीनों के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी की गई थीआरोप है कि अनुचित लाभ लेने के लिए सपा सांसद आजम खां और उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए

फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिम और बेटे अब्दुल्लाह आजम खान रामपुर कोर्ट में पेश हुए। लंबे समय से न्यायिक आदेश की अवहेलना कर रहे आजम, उनकी पत्नी और बेटे को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। तीन दिन के लिए तीनों आरोपी जेल में रहेंगे। पिछले काफी समय से कोर्ट के बुलाने पर भी आजम खान हाजिर नहीं हो रहे थे। गैर हाजिरी के चलते कई बार कोर्ट ने आजम खान, बेटे अब्दुल्लाह आजम और पत्नी तंजीम फातिमा के खिलाफ जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किया था।

बताते चलें कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फातिमा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। भाजपा नेता ने थाने में दी गई तहरीर में शिकायत की थी कि अनुचित लाभ लेने के लिए सपा सांसद आजम खां और उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मुकदमे में सम्मन के बाद भी हाजिर न होने पर पूर्व में आजम खां, डॉ. तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

सांसद आजम खां और उनकी विधायक पत्नी और बेटे के कोर्ट में सरेंडर के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिले के सभी सपा नेता और पदाधिकारी कचहरी में मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट परिसर के सभी गेट पर हर आने वाले की तलाशी ली जा रही थी। 

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप