लाइव न्यूज़ :

अयोध्या रेप कांड: आरोपी के घर बुलडोजर, पीड़िता से मिल रो पड़े मंत्री संजय निषाद, कहा- अत्याचारी की कोई जाति नहीं

By आकाश चौरसिया | Updated: August 3, 2024 17:10 IST

Ayodhya rape case: पीड़िता से मिल यूपी के कबीना मंत्री संजय निषाद रो पड़े और कहा कि आरोपी जिस भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो, उस पार्टी के दफ्तर के बाहर जाकर धरना देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या रेप केस की पीड़िता से मिल यूपी के कबीना मंत्री संजय निषाद रो पड़ेयही नहीं कहा कि आरोपी जिस भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो, वो बक्शा नहीं जाना चाहिएमंत्री ने कहा, समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे

Ayodhya rape case: अयोध्या रेप केस की पीड़िता से मिल यूपी के कबीना मंत्री संजय निषाद रो पड़े और कहा कि वो अपने समुदाय की रक्षा नहीं कर सकते, तो फिर किसकी करेंगे। यही नहीं कहा कि आरोपी जिस भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो, उस पार्टी के दफ्तर के बाहर जाकर धरना देंगे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने वाले की कोई जाति नहीं होती है। 

अयोध्या रेप केस में 2 अगस्त को FIR दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलाकर आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की बेकरी को जमींदोज कर दिया है। इस बीच, यूपी सरकार ने थाना और चौकी प्रभारियों को भी निलंबित कर दिया। भदरसा के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नायर बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और संपत्ति की पैमाइश की। 

फिर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। अयोध्या के जिलाधिकारी ने बताया कि मोईद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया गया है। 

सिंह ने बताया कि बेकरी में एक बड़ा कमरा और एक छोटा कमरा था। यह अवैध रूप से तालाब के ऊपर बनाया गया था, जिसे ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले आज अयोध्या गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने छापा मारा। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी में बनने वाले उत्पादों की जांच के आदेश दिए। मोईद खान भदरसा में एवन बेकरी नाम से बेकरी चलाते हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम