Ayodhya Ram Mandir: अनुष्ठान का चौथा दिन, गर्भगृह में प्रभु राम की 51 इंच की कपड़े से ढकी हुई मूर्ति के दर्शन हुए, देखें लाइव अपडेट
प्रभु राम की 51 इंच की कपड़े से ढकी हुई मूर्ति की तस्वीर विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने शेयर की है। वैदिक ब्राह्मणों और आचार्यों ने मंदिर के पवित्र परिसर के अंदर मूर्ति का पूजन किया।
भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया। प्रभु की मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई।
18 Jan, 24 07:11 PM
18 Jan, 24 06:42 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20-21 जनवरी की अपनी तमिलनाडु यात्रा के दौरान प्रमुख मंदिरों में दर्शन करेंगे : पीएमओ
18 Jan, 24 06:22 PM
अपर्णा यादव ने कहा, "लोगों ने अलग-अलग तरह के व्रत रखे। कई लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चप्पलें नहीं पहनीं। ये कहानियां अब हमारे सामने आ रही हैं।" अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
18 Jan, 24 06:22 PM
विपक्ष द्वारा इसे भाजपा का कार्यक्रम बताए जाने पर अपर्णा यादव ने कहा, "यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह मंदिर किसी पार्टी का नहीं है। विपक्षी दल खुद अपना संस्कार दिखा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति के श्रम से नहीं बना है, बल्कि इसमें कई लोगों की आस्था जुड़ी है।
18 Jan, 24 06:22 PM
इसी पत्र में उन्होंने कहा था, ''हम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात सपिरवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे। आज प्राप्त निमंत्रण के लिए पुन: धन्यवाद।'' भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि यह हर "सनातनी" के लिए गर्व की बात है कि प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी का यह क्षण आया है।
18 Jan, 24 06:22 PM
अपर्णा से पूछा था कि अगर मुलायम सिंह यादव जीवित होते तो क्या उन्होंने प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण स्वीकार किया होता। उसपर उन्होंने (अर्पणा) ने कहा ''मेरी समझ से वह जरूर जाते।''
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लिखा एक पत्र साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था, ''श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं।’
18 Jan, 24 06:21 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू भाजपा नेता अपर्णा यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर 'नेताजी' (मुलायम) जीवित होते तो वह निश्चित रूप से अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिये जाते।
18 Jan, 24 05:42 PM
18 Jan, 24 05:42 PM
18 Jan, 24 05:40 PM
18 Jan, 24 05:39 PM
18 Jan, 24 05:33 PM
Ram Mandir: रामलला के 5000 से अधिक नए वस्त्र तैयार...
18 Jan, 24 04:31 PM
काठमांडू के दक्षिण-पूर्व में 300 किलोमीटर दूर विराटनगर में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन जुलूस निकालने, दीये जलाने, प्रसाद वितरण करने और मोटरसाइकिल रैली निकालने की तैयारी की जा रही है।
न्यूरो बगलामुखी सोसायटी के निदेशक बीरेंद्र बिस्ता ने कहा, "हम उत्साहपूर्वक इस भव्य अवसर का इंतजार कर रहे हैं।"
18 Jan, 24 04:31 PM
मधेश प्रांत में होटल एसोसिएशन ऑफ नेपाल (एचएएन) के अध्यक्ष विजय झुनझुनवाला ने कहा, "यह बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। हम सभी उत्साहपूर्वक इस आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।"
झुनझुनवाला ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले जनकपुर से करीब 3000 भार जिनमें विभिन्न उपहार शामिल थे, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या भेजे गए। उन्होंने कहा कि रामभक्तों का 21 लोगों का एक समूह प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या भी जाएगा।
18 Jan, 24 04:31 PM
जनकपुर नेपाल की राजधानी से 220 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में है। यह भारत के अयोध्या से लगभग 500 किमी पूर्व में है और दोनों देशों के प्राचीन रिश्तों का प्रतीक रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अवसर पर पूरे जनकपुर उपमहानगर में सफाई अभियान शुरू किया गया है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जनकपुर के घरों और सड़कों को रंग-बिरंगी रोशनी, कागजों के झंडे, बैनर और मालाओं से सजाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इस अवसर पर गंगा आरती, रामकथा के साथ-साथ धार्मिक जुलूस निकालने की भी योजना बनाई गई है।
18 Jan, 24 04:30 PM
नेपाल में हिंदू समुदाय कर रहा अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार
नेपाल में हिंदू समुदाय अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा है। नेपाल के हिंदू विशेष तौर पर मधेश प्रांतवासी इस अवसर को बड़ी धूमधाम से मनाने की योजना बना रहे हैं।
जनकपुर स्थित जानकी मंदिर कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। जनकपुर को भगवान राम की पत्नी जानकी (सीता) जी का जन्मस्थान माना जाता है। भगवान राम की पत्नी सीता का दूसरा नाम जानकी है जो जनकपुर के राजा जनक की पुत्री थी।
18 Jan, 24 03:56 PM
18 Jan, 24 03:56 PM
18 Jan, 24 03:47 PM
प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को देश भर में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह सोमवार को निर्धारित है।
यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना तय है। मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, “अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा।
इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”
संपर्क करने पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्णय लोगों के जबर्दस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, “इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी। 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।”
18 Jan, 24 03:39 PM
Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले साइबर हमले का खतरा, गृह मंत्रालय ने अयोध्या भेजी साइबर एक्सपर्ट टीम
https://www.lokmatnews.in/india/ram-mandir-ayodhya-pran-pratishtha-danger-of-cyber-attack-before-the-consecration-of-ram-lalla-home-b668/
18 Jan, 24 03:39 PM
Ayodhya Ram Mandir: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में रहेगा हाफ डे
Pran Pratishtha Day 3 Live: https://www.lokmatnews.in/india/ram-mandir-ayodhya-pran-pratishtha-inauguration-big-decision-of-central-government-there-will-be-b668/
18 Jan, 24 03:34 PM
Ram Mandir: फिरोज़ाबाद से 10000 चूड़ियां...
18 Jan, 24 03:19 PM
केंद्र सरकार के कार्यालयों में 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश का निर्णय लोगों में जबरदस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया: जितेंद्र सिंह
18 Jan, 24 03:19 PM
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
18 Jan, 24 03:16 PM
फिरोजाबाद से 10 हजार से अधिक रंगबिरंगी चूड़ियां बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचीं और राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गईं। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,"फ़िरोज़ाबाद अपने कांच उद्योग के लिए प्रसिद्ध है और इसकी चूड़ियां हर जगह प्रसिद्ध हैं।
10 हजार चूड़ियां मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी गई हैं। इन्हें ट्रस्ट द्वारा भक्तों में वितरित किया जाएगा ।'' उन्होंने कहा कि ये चूड़ियां हिंदू-मुस्लिम श्रमिकों की महीनों की मेहनत से तैयार होती हैं। इन चूड़ियों और कंगनों पर भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान की तस्वीरें बनी हैं। समारोह में आने वाली महिलाओं में इनका वितरण निशुल्क किया जाएगा।
18 Jan, 24 02:57 PM
ढाई सौ क्विंटल वजन के पांच लाख लड्डू शुक्रवार को उज्जैन से अयोध्या भेजे जायेंगे
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मध्य प्रदेश के उज्जैन से 250 क्विंटल वजन के पांच लाख लड्डू शुक्रवार को वहां भेजे जायेंगे। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में चार लाख लड्डुओं को पहले ही पैक किया जा चुका है तथा एक लाख लड्डुओं को पैकेट में रखा जा रहा है।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रत्येक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है और पूरी खेप 250 क्विंटल की होगी। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचन्द जुनवाल ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया , ‘‘ हमने चार लाख लड्डुओं को पैक कर लिया है। आज एक लाख पैक हो रहे हैं।
शुक्रवार को तीन से चार ट्रकों में इन्हें अयोध्या भेजा जाएगा।’’ जुनवाल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की थी कि लड्डू बाबा महाकाल के प्रसाद के रूप में 900 किमी दूर अयोध्या भेजे जाएंगे,इसके बाद मंदिर के 150 कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पांच दिनों में लड्डू तैयार किए हैं।
18 Jan, 24 02:18 PM
18 Jan, 24 02:18 PM
18 Jan, 24 02:17 PM
18 Jan, 24 02:16 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटों की एक पुस्तक जारी की और कहा कि ये श्री राम, माता सीता और रामायण की एक झलक पेश करते हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि डाक टिकट केवल कागज या कलाकृति का एक टुकड़ा भर नहीं हैं बल्कि यह महाकाव्यों और महान विचारों का एक लघु रूप हैं।
18 Jan, 24 02:12 PM
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बृहस्पतिवार को होगा ‘गणेश पूजन’
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए जारी अनुष्ठान के क्रम में बृहस्पतिवार को ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ किया जाएगा। एक पुजारी ने यह जानकारी दी। राम लल्ला की मूर्ति को बुधवार रात को गर्भगृह के अंदर लाया गया और तड़़के 'कलश पूजन' किया गया।
पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया,"राम लल्ला की मूर्ति गर्भगृह में प्रवेश कर गई है। यह 'विराजमान' (स्थापित) नहीं हैं। ’’ उन्होंने कहा,‘‘ आज ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ होगा। उन्होंने कहा कि 121 पुजारियों को उनके पूजा कार्य सौंपे जाएंगे और मंदिर परिसर में गर्भगृह के बाहर वास्तु पूजा होगी।
दीक्षित ने कहा कि आज प्रतिमा को पानी में रखा जाएगा जिसे "जलाधिवास" कहा जाता है। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी और इसके दोपहर एक बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।
18 Jan, 24 12:40 PM
18 Jan, 24 12:39 PM
18 Jan, 24 12:23 PM
18 Jan, 24 12:23 PM
18 Jan, 24 12:22 PM
18 Jan, 24 11:35 AM
18 Jan, 24 11:34 AM
18 Jan, 24 11:20 AM
18 Jan, 24 11:20 AM
18 Jan, 24 11:19 AM
17 Jan, 24 05:38 PM
अयोध्या में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ATS की कमांडो टीम...
17 Jan, 24 05:35 PM
सोनभद्र से अयोध्या पहुंचे आदिवासी समाज के लोग सरयू घाट से कलश में जल लेकर मणीराम दास छावनी जा रहे हैं
17 Jan, 24 04:27 PM
Ram Mandir: विश्व आर्थिक मंच पर हलचल...
17 Jan, 24 04:18 PM
दूसरे दिन ‘कलश पूजन’ किया गया
अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। अनुष्ठानों का सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ जो बुधवार को यहां सरयू नदी के तट पर 'यजमान' (मुख्य यजमान) द्वारा ‘कलश पूजन’ के साथ जारी रहा। इसके पहले मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन होने वाले अनुष्ठानों से पहले के इन अनुष्ठानों का सिलसिला 21 जनवरी तक जारी रहेगा। राय ने यह भी कहा था कि समारोह के दिन राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े न्यूनतम जरूरी अनुष्ठानों को किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने सरयू नदी तट पर ‘कलश पूजन’ किया। मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आज सरयू तट पर कलश पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सरयू नदी के जल से भरे बर्तन उस स्थान (राम मंदिर परिसर) पर ले जाएंगे जहां समारोह से पहले के अनुष्ठान किये जा रहे हैं।’’ मिश्रा ‘अनुष्ठान’ के लिए ‘यजमान’ हैं और उन्हें 22 जनवरी को किए जाने वाले अनुष्ठानों सहित सभी अनुष्ठानों में भाग लेना है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य लोग विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरयू के जल का बहुत महत्व है, इसलिए कलश पूजन के बाद वाराणसी के पुजारी मंदिर में अनुष्ठान करेंगे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा था, ‘‘अनुष्ठान शुरू हो गया है और 22 जनवरी तक जारी रहेगा। 11 पुजारी सभी ‘देवी-देवताओं’ का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं।’’ आमतौर पर यजमान अनुष्ठान का मुख्य ‘पुजारी’ होता है। यजमान की ओर से ही प्रार्थना की जाती है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंत में मोदी का भाषण देने का कार्यक्रम है, जिसमें 8,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों को मंदिर के गर्भगृह के अंदर जाने की अनुमति होगी। अयोध्या में इन अनुष्ठानों का संचालन 121 आचार्य कर रहे हैं और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान की सभी कार्यवाही की देखरेख, समन्वय एवं निर्देशन कर रहे हैं। प्रधान आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया था कि राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और इसके दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की संभावना है।
17 Jan, 24 04:10 PM
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा, "... आपकी(राहुल गांधी) 4 पीढ़ियां लगी हैं कि श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर ना बने... अब 500 साल बाद वनवास खत्म हुआ है, गौरव का दिन आया है... आप इस पर भी राजनीति कर रहे हैं। आपके म
17 Jan, 24 04:08 PM
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामपथ, धर्मपथ और राम जन्मभूमि पथ पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
17 Jan, 24 04:08 PM
सुधांशु पांडे ने बताया, "रामपथ, धर्मपथ और राम जन्मभूमि पथ पर वन विभाग द्वारा सजावट का काम हो रहा है...
17 Jan, 24 04:05 PM
Ram Mandir: जो राम का सेवक बनकर आएगा...
17 Jan, 24 03:52 PM
Pran Pratishtha Day 2 Live
17 Jan, 24 03:48 PM
Dipika Ji, Arjun Govil Ji & Sunil Lahiri Ji in Ayodhya 🙏
17 Jan, 24 03:41 PM
20 किलो पारले-जी बिस्कुट से शख्स ने बना डाला राम मंदिर, हाथों का ऐसा जादू देख खुश हो जाएंगे आप
20 किलो पारले-जी बिस्कुट से शख्स ने बना डाला राम मंदिर, हाथों का ऐसा जादू देख खुश हो जाएंगे आप
17 Jan, 24 03:40 PM
Ram Mandir: राम नाम के सहारे 480 किमी की पैदल यात्रा, सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल, आगरा से अयोध्या पैदल निकले दो दोस्त अली और प्रिंस, जानें क्या है मकसद
Ram Mandir: राम नाम के सहारे 480 किमी की पैदल यात्रा, सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल, आगरा से अयोध्या पैदल निकले दो दोस्त अली और प्रिंस, जानें क्या है मकसद
17 Jan, 24 03:40 PM
20 किलो पारले-जी बिस्कुट से शख्स ने बना डाला राम मंदिर
17 Jan, 24 03:32 PM
मंदिर वहीं पर बन रहा है...
17 Jan, 24 03:19 PM
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के 'गर्भ गृह' में पूजा की।
17 Jan, 24 03:18 PM
भाजपा नेता गौतम गंभीर ने शिव मंदिर, करोल बाग में 'स्वच्छ मंदिर' अभियान में हिस्सा लेते हुए सफाई की।
17 Jan, 24 12:56 PM
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने श्री राम मंदिर परिसर के आस-पास तैयारियों का निरीक्षण किया।
17 Jan, 24 12:55 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिशूर जिले में गुरुवयूर मंदिर का दौरा किया और मंदिर में बटुकों को सम्मानित किया।
17 Jan, 24 12:48 PM
Ayodhya में अब कभी गोलियां नहीं चलेंगी, बल्कि राम भक्तों को लड्डू मिलेंगे
17 Jan, 24 12:39 PM
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सचिन, धोनी और कोहली को आमंत्रित किया गया है...
17 Jan, 24 12:37 PM
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है...
17 Jan, 24 12:37 PM
हेमा मालिनी ने कहा, "विपक्ष का काम बोलना ही है लेकिन उन्हें ये भी नहीं मालूम कि वे राम के खिलाफ बोलने के लिए तैयार हो गए हैं, भारतीय होने के नाते हमें इस पर गर्व होना चाहिए, इस पर राजनीति ना करें।
17 Jan, 24 12:36 PM
राम मंदिर में चढ़ाने के लिए 1265 किलोग्राम वजन का लड्डू तैयार किया है।
17 Jan, 24 12:34 PM
Pran Pratishtha Day 2 Live
17 Jan, 24 12:33 PM
Pran Pratishtha Day 2 Live:
17 Jan, 24 12:32 PM
Pran Pratishtha Day 2 Live:
17 Jan, 24 12:32 PM