लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के लिए पटना के हनुमान मंदिर की ओर से दिया गया 2.5 किलो की सोने से बना तीर-धनुष

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2024 17:27 IST

इस बीच अयोध्या के राम मंदिर के लिए पटना के महावीर मंदिर की तरफ से 10 करोड़ और अयोध्या में संचालिक हनुमान मंदिर न्यास की अमावा राम मंदिर की तरफ से सोने का तीर-धनुष दिया गया है।

Open in App

पटना: अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा बिहार भी राम की भक्तिभाव में डूबा हुआ है। हर घर में उत्सव का माहौल है। कई जगहों पर अखंड पाठ की तैयारी की जा रही है। पटना के महावीर मंदिर समेत कई जगहों पर विशेष उत्सव मनाया जाने वाला है।

इस बीच अयोध्या के राम मंदिर के लिए पटना के महावीर मंदिर की तरफ से 10 करोड़ और अयोध्या में संचालिक हनुमान मंदिर न्यास की अमावा राम मंदिर की तरफ से सोने का तीर-धनुष दिया गया है। 2.5 किलो वजनी तीर-धनुष तांबे के बेस पर स्वर्ण जड़ित है। इसके साथ ही 10 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जा रहा है।

बता दें कि 2 करोड़ की अंतिम किश्त श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र को सौंप दी गई है। बड़ी बात ये है कि 10 करोड़ रुपये देने वाले महावीर मंदिर देश का पहला संस्थान है। फिलहाल सोमवार को लिए विशेष तैयारी की गई है। पटना के डाकबंगला चौराहे पर बड़ा उत्सव मनाया जाएगा।

यहां 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही नेपाली नगर के मनसा पूरन हनुमान मंदिर से राजवंशी नगर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 101 मंदिरों में अष्टयाम होगा। 30 मंदिरों में भंडारा भी रखा गया है और 50 मदिरों में भोग प्रसाद का वितरण होगा। 101 मंदिरों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा।

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिबिहारअयोध्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब