लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले शुरू हुआ जमीन समतल करने का काम, खुदाई में मिल रही मूर्तियां और अवशेष

By प्रिया कुमारी | Updated: May 21, 2020 11:25 IST

राम मंदिर निर्माण से पहले परिसर में समतलीकरण करने आदि काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पूरे परिसर को समतल कर दिया जाएगा, जिसके बाद भूमि पूजन की तैयारियां भी शूरू हो जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे अब लॉकडाउन के दौरान ही 67 एकड़ राम जन्मभूमि परिसर में समतलीकरण बैरिकेडिंग हटाने आदि काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पूरे परिसर को समतल कर दिया जाएगा, जिसके बाद भूमि पूजन की तैयारियां भी शूरू हो जाएगी।

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही राम मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर शुरुआत हो चुकी थी। हालांकि लॉकडाउन के कारण सारे कार्य को रोकना पड़ा था। अब लॉकडाउन के चौथे चरण में एक बार फिर 67 एकड़ राम जन्मभूमि परिसर में समतलीकरण बैरिकेडिंग हटाने आदि काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पूरे परिसर को समतल कर दिया जाएगा, जिसके बाद भूमि पूजन की तैयारियां भी शूरू हो जाएगी। इस बीच जमीन को समतली करने और खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियों और पुरावशेष मिल रहे हैं। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रेस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, डीएम एके झा की अनुमति पर राम मंदिर को लेकर बनी योजानाएं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसमें जमीन को बराबर करना, पुराने गैंगवे को हटाने जैसे काम शामिल है। चंपत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि को लेकर जो कार्य हो रहे हैं उसमे काम करने वालों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, नियमों का पालन जैसे मास्क और सोशल डिसटेसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 

महासचिव ने बताया कि समतलीकरण कार्य में 3 जेसीबी, 1 क्रेन, 2 ट्रैक्टर और 10 मजदूर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 11 मई से समतल करने का काम चल रहा है। हाई कोर्ट के ऑडर पर एएसआई ने खुदाई करवाई थी। वहां के आसपास जगहों में काफी संख्या में देवी, देवताओं की खंडित मूर्तियां कलश, आमलक गोरजाम्ब आदि कलाकृतियां निकली है। अब तक 7 काले पत्थर के स्तम्भ, 6 रेडसैंड स्टोन के स्तम्भ ,5 फुट के नक्काशीनुमा शिवलिंग और मेहराब के पत्थर आदि बरामद हुए हैं।

रामलला मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक, जेसीबी मशीने से जल्द ही कार्य को खत्म करवाया जा रहा है लेकिन इसमें काफी समय लग जाएगा। क्षेत्र में काफी गहरे है जिसे समतल करने में समय लग सकता है। 

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरकोरोना वायरस लॉकडाउनराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर