लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता के इंदौर मॉडल से सैलानियों के लिए संवरेगी अयोध्या, आईआईएम ने उठाया बीड़ा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:21 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ जनवरी अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बनने जा रहे भव्य मंदिर को ध्यान में रखते हुए इस धार्मिक नगरी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए अयोध्या नगर निगम ने इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) से हाथ मिलाया है।

आईआईएम इंदौर के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राम की नगरी को संवारने के लिए प्रबंधन शिक्षा के इस प्रमुख संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय और अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह ने हाल ही में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि करार के तहत स्वच्छता के इंदौर मॉडल के सर्वश्रेष्ठ उपायों को अपनाते हुए अयोध्या में अलग-अलग गतिविधियां शुरू की जाएंगी और उत्तरप्रदेश के इस शहर को धार्मिक पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सूचना, शिक्षा और संचार की योजना बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि आईआईएम इंदौर, अयोध्या नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेगा और राम की नगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्हें नयी क्षमता से लैस करेगा।

अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह ने फोन पर "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हम अयोध्या को धार्मिक क्षेत्र की वैश्विक नगरी के रूप में विकसित करना चाहते हैं और आईआईएम इंदौर के साथ हुए करार से हमें इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने बताया कि अयोध्या में इस करार को अमली जामा पहनाने का काम 14 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि इंदौर, वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षणों में देश भर में अव्वल रहा है। इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शहर का स्वच्छता मॉडल "3 आर" (रिड्यूज, रीयूज और रीसाइकिल) फॉर्मूले पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि शहर में बड़ी कचरा पेटियां पांच साल पहले ही हटा दी गई थीं और गली-मोहल्लों में लगातार चलने वाली गाड़ियों के जरिये हर दरवाजे से कचरा जमा किया जाता है। उन्होंने बताया कि शहर में आमतौर पर हर रोज 550 टन गीला कचरा और 650 टन सूखा कचरा निकलता है जिसके अलग-अलग तरीकों से सुरक्षित निपटारे की क्षमता विकसित की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आईएमसी सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की नवाचारी परियोजनाओं के जरिये कचरे से मोटी कमाई भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में इस शहरी निकाय ने गीले और सूखे कचरे के प्रसंस्करण से करीब छह करोड़ रुपये कमाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"