लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील की सुप्रीम कोर्ट में दलील 'मस्जिद मजाक के लिए नहीं बनी'

By धीरज पाल | Updated: July 6, 2018 15:43 IST

सुप्रीम कोर्ट में अयोद्धा मामले पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने तीन जजों की बेंच के सामने सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से दलील पेश की। वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने जिरह के दौरान दलील देते हुए कहा कि, इस्लाम में नमाज कहीं भी अदा की जा सकती है, लेकिन मस्जिद मजाक के लिए नहीं बनाई गई है। हजारों लोग मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: सुप्रीम कोर्ट में अयोद्धा मामले पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने तीन जजों की बेंच के सामने सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से दलील पेश की। वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने जिरह के दौरान दलील देते हुए कहा कि, इस्लाम में नमाज कहीं भी अदा की जा सकती है, लेकिन मस्जिद मजाक के लिए नहीं बनाई गई है। हजारों लोग मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। 

उन्होंने अपनी दलील में इसके बाद कहा कि, ये हजारों लोगों की आस्था से  जुड़ा सवाल हैं। हजारों लोग हर रोज मस्जिद में नमाज अदा करते हैं, क्या ये उनकी नमाज अदा करने का जरूरी हिस्सा नहीं है?  दअसल, अयोद्धा मामले को लेकर शुक्रवार 6 जुलाई से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई शुरू हो गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी की छुट्टियों के बाद इस मामले पर दोबारा से सुनवाई करन का फैसला किया था। जिसके बाद आज से दोबारा शुरू हुई है। इस दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने तीन जजों की बेंच के सामने दलील दी।

बता दें कि अयोद्धा भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई 13 जुलाई को करेगा। 

टॅग्स :अयोध्यासुप्रीम कोर्टराम मंदिरबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया