लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Dispute: रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद फैसले को लेकर मथुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 'ड्रोन' से होगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की निगरानी

By भाषा | Updated: October 25, 2019 10:44 IST

गौरतलब है कि वर्ष 1992 में अयोध्या स्थित विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद अयोध्या, काशी व मथुरा के अतिसंवेदनशील धर्मस्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई थी, जिसके तहत इस समय वहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। 

Open in App
ठळक मुद्देअब पुलिस विभाग द्वारा इस बेहद संवेदनशील धर्मस्थल की सुरक्षा में लगे कर्मियों को ‘ड्रोन’ का संचालन करने के लिए प्रशिक्षित करवाया जाएगा।1992 में अयोध्या स्थित विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद अयोध्या, काशी व मथुरा के अतिसंवेदनशील धर्मस्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई थी

श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं शाही ईदगाह परिसर में सुरक्षा कड़ी करने के मद्देनजर मांगा गया ‘ड्रोन’ जिला पुलिस विभाग को मिल गया है। अब पुलिस विभाग द्वारा इस बेहद संवेदनशील धर्मस्थल की सुरक्षा में लगे कर्मियों को ‘ड्रोन’ का संचालन करने के लिए प्रशिक्षित करवाया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कहा, ‘‘ प्रदेश के तीन सर्वाधिक संवेदनशील धर्मस्थलों में से एक मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं शाही ईदगाह परिसर की सुरक्षा के लिए गठित सुरक्षा समिति की अनुशंसा के अनुसार शासन स्तर से सुरक्षा व्यवस्था को पहले से भी अधिक पुख्ता बनाने के लिए एक ‘ड्रोन’ मिल गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ इससे निगरानी व्यवस्था में खासी बढ़ोत्तरी होगी। परिसर के आकाश से चारों ओर किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति आदि की भली प्रकार से निगरानी करना अब संभव हो जाएगा।’’ गौरतलब है कि वर्ष 1992 में अयोध्या स्थित विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद अयोध्या, काशी व मथुरा के अतिसंवेदनशील धर्मस्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई थी, जिसके तहत इस समय वहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। 

टॅग्स :अयोध्या विवादमथुराउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष