लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: महात्मा गांधी भी गये थे राम जन्मभूमि स्थल, किए थे सीता-राम की मूर्ति के दर्शन!

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2019 18:31 IST

राम की मूर्ति बाबरी मस्जिद वाली जगह पर पहले से मौजूद थी या फिर कोई और इसे रातों-रात रख गया, इसे लेकर भी बहस होती है। इन सभी के बीच महात्मा गांधी के अयोध्या यात्रा से जुड़े विवरणों का जिक्र 'गांधी वाड्मय' किताब में किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी की 1921 में अयोध्या यात्रा का विवरण सोशल मीडिया पर वायरल'गांधी वाड्मय' किताब में गांधी ने अयोध्या यात्रा से जुड़े विवरण में सीरा और राम की मूर्ति का भी जिक्र किया है

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और माना जा रहा है कि अगले महीने के पहले या दूसरे हफ्ते तक इस मामले पर कोर्ट का फैसला आ जाएगा। 

भारत की आजादी के बाद 1949 में 22-23 दिसंबर की रात वहां बाबरी मस्जिद में भगवान राम की मूर्ति के मिलने के बाद से राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद लगातार चर्चा में बना रहा। भगवान राम की मूर्ति मिलने पर भी कई तरह की बातें कही गई। राम की मूर्ति वहां पहले से मौजूद थी या फिर कोई और इसे रातों-रात रख गया, इसे लेकर भी बहस होती है। इन सभी के बीच महात्मा गांधी के अयोध्या यात्रा से जुड़े विवरणों का जिक्र 'गांधी वाड्मय' किताब में किया गया है। इस किताब का एक अंश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

'गांधी वाड्मय' में रामजन्मभूमि और राम की मूर्ति का जिक्र!

महात्मा गांधी से जुड़े इस किताब 'गांधी वाड्मय' के 461 नंबर पेज पर गांधी ने अपनी एक अयोध्या यात्रा का जिक्र किया है। यह यात्रा गांधी ने साल 1921 में की थी। गांधी जी लिखते हैं, 'अयोध्या में जहां रामचंद्रजी का जन्म हुआ, कहा जाता है, उसी स्थान पर छोटा सा मंदिर है। जब मैं अयोध्या पहुंचा तो वहां मुझे ले जाया गया। श्रद्धालु और सहयोगियों ने मुझे सुझाव दिया कि मैं पुजारी से विनती करूं कि वह सीता-राम की मूर्तियों के लिए पवित्र खादी का प्रयोग करें। मैंने विनती तो की लेकिन उस पर अमल शायद ही हुआ हो। जब मैं दर्शन करने गया तब मैंने मूर्तियों को मलमल और जरी के वस्त्र में पाया। यदि मुझसें तुलसीदासजी जितनी गाढ़ भक्ति सामर्थ्य होती तो मैं भी उसी तुलसीदास की तरह हठ पकड़ लेता।' 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलामहात्मा गाँधीराम जन्मभूमिअयोध्याबाबरी मस्जिद विवादसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया